Budhaditya Rajyog In Makar: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करते हैं और राजयोगों का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि मकर राशि में बुधादित्य राजयोग (Budhaditya Rajyog)  का निर्माण होने जा रहा है। यह योग ग्रहों के राजा सूर्य और व्यापार के दाता बुध की युति से बनेगा। जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से अष्टम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको ये समय शानदार रह सकता है। साथ ही इस समय आपको किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वक्‍त बेहद शानदार रहेगा। कहीं से नई जॉब का कोई ऑफर आपको मिल सकता है। साथ ही जॉब में आपको अपने मनचाहे स्‍थान पर पोस्टिंग भी मिल सकती है। वहीं इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिल सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुधादित्य राजयोग बनने से तुला राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको भौतक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही  आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। आपकी कई मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको माता के संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। वहीं बुधादित्य राजयोग की दृष्टि आपके दशम स्थान पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग आर्थिक दृष्टि से शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में यह योग बन रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कारोबार में आपको नए मौके मिलेंगे और इस वक्‍त आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस राशि के लोग अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। नौकरी पेशा लोगों को  कार्यक्षेत्र में जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023