Budhaditya Rajyog In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग (Budhaditya Rajyog) को बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह राजयोग बनता है। उस व्यक्ति को समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि सूर्य ग्रह अभी कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और 27 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जिससे बेहद शुभ बुधादित्य राजयोग बनेगा। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में आकस्मिक धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दूसरे भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही किस्मत का भी साथ मिल सकता है। वहीं इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। वहीं इस समय अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको इस समय विशेष लाभ हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुधादित्य राजयोग वृष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपके कर्म भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही कार्य में सिद्धि मिलेगी। अगर आप किसी संपत्ति व वाहन के खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। साथ ही व्यापारियों को यह समय अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इनकम में इजाफा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह इजाफा हो सकता है। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। वहीं अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आपको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुधादित्य राजयोग बनने से सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में धनलाभ हो सकता है। साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।

वहीं अविवाहित जातकों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। वहीं कोई बड़ी व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है। जिसमें धनलाभ के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023