Budhaditya Rajyog In Aries: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। इन योगों का प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि 14 अप्रैल को सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस राजयोग के बनने से धनलाभ, करियर में ग्रोथ और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों को बुधादित्य राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से भाग्य स्थान में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आपकी कड़ी मेहनत की सराहना की जाएगी और प्रमोशन में वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही इस समय आपके अटके हुए काम बनेंगे। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको कामयाबी मिल सकती है। साथ ही वहीं बुध ग्रह धन और इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती हैं। साथ ही आय के नए माध्यम बन सकते हैं। कारोबारियों को फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

बुधादित्य राजयोग कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। साथ ही सूर्य देव आपके धन भाव और बुध ग्रह 12वें भाव और तीसरे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही छोटे भाई- बहनों का आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है।

वहीं करियर- कारोबार में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं जो फिजूल खर्चे हो रहे थे, वो रुक सकते हैं। साथ ही कार्यस्थल पर अपने साथियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में सफल होंगे। साथ ही व्यापारियों की आय में वृद्धि के संकेत नजर आ रहे हैं। वहीं नौकरपेशा लोगों के प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग सुखद और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यतित्व में निखार आ सकता है। साथ ही सूर्य देव आपके संतान, शिक्षा और प्रेम- संबंध के स्वामी हैं। साथ ही बुध ग्रह साहस- पराक्रम और रोग, शत्रु स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही छात्रों के लिए यह समय अनुकूल सिद्ध हो सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है या वो किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनका विवाह हो सकता है या बात चल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023