Budh Transit In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को पड़ता है। साथ ही ग्रह की चाल में बदलाव किसी के लिए शुभ रहती है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि फरवरी में बुध ग्रह कुंभ राशि (Mercury Gochar In Kumbh) में गोचर करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको बुध ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि से 11वें भाव में होने जा रहा है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आपको पुराने निवेश से लाभ मिलने की भी उम्मीद है। बुध बिजनस के कारक ग्रह हैं, ऐसे में अगर आप नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह अवधि आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। साथ ही जो जातक शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो इस समय कर सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान में संचरण करेंगे। जिसे कर्म भाव माना गया है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े जातकों को इस अवधि में कई अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा मुनाफा हो सकता है। वह कोरोबार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं अगर आप मीडिया, फैशन डिजाइनिंग, फिल्म लाइन या लग्जरी आयटमों का व्यापार करते हैं, तो यह अवधि आपको शानदार रह सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल रह सकता है। क्योंकि बुध का यह गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है।

साथ ही बुध ग्रह की कृपा से अटके हुए धन की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा और किसी काम के सिलसिले में आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। वहीं अगर आपने कोई कर्जा ले रखा है तो आपको इस समय आप चुका सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023