Mercury Vakri In Dhanu: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को गणित, तर्क शक्ति, व्यापार, बुद्धि और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इललिए जब भी बुध की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों के साथ मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 31 दिसंबर को धनु राशि में वक्री होंगे। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध ग्रह का वक्री होना कुंभ राशि से जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी आपकी राशि से आय भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय व्यापार में आपको आशातीत सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं आप नए- नए माध्यम से धन कमा सकते हैं। अगर आपका व्यापार ऑयल, लोहा, पेट्रोलियम, खनिज से संबंधित है, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं छात्रों के लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है। वह विदेश में जाकर किसी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली से आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही करियर में नए मार्ग खुलेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ चल रहे तनाव भी समाप्त होते नजर आ रहे हैं।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

बुध ग्रह का वक्री होना आप लोगों को आर्थिक रूप से शुभ से साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार दोनों में सफलता मिलती नजर आ रही हैं। वहीं अगर आप कारोबारी हैं, तो आप कोई व्यवसायिक डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में लाभ होने के प्रबल आसार हैं।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023