Budh Vakri 2023: बुद्धि के दाता बुध देव इस समय वक्री अवस्था में धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। बुध देव का यह गोचर कई राशियों के जातकों को लाभ और कई राशियों के जातकों को हानि करा सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 18 जनवरी को राशि परिवर्तित कर धनु राशि में मार्गी होंगे। बुध ग्रह के कुंडली में शुभ प्रभाव से जातकों को करियर में तरक्की और कारोबार में मुनाफा होने की मान्यता है। वहीं अगर कुंडली में बुध देव अशुभ प्रभाव या किसी अन्य ग्रह से पीड़ित है, तो जातकों को कई परेशानियां भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि वक्री बुध देव के गोचर से कर्क,तुला और वृश्चिक राशियों के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

कर्क राशि (Budh Gochar 2023)

इस राशि के जातकों के लिए वक्री बुध देव का गोचर फलदायी साबित हो सकता है। पेशेवर जीवन में जातकों को लाभ हो सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रह सकती है और जीवन साथी का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है।

तुला राशि (Grah Gochar 2023)

इस राशि के जातकों के लिए बुध देव नौवें और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। खुद का कारोबार कर रहे जातकों को इस अवधि में अच्छा मुनाफा हो सकता है। निजी जीवन के लिए भी समय अच्छा रहेगा और जीवन साथी के साथ आप अच्छा समय व्यतित कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Budh Grah Gochar 2023)

इस राशि के जातकों के लिए बुध देव का वक्री अवस्था में गोचर फलदायी साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर माहौल अनुकूल हो सकता है। सहकर्मियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। व्यापार में भी अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है और आप अपने व्यवसाय को आगे भी बढ़ा सकते हैं। आपसी समझ और प्रेम में बढ़ोतरी हो सकती है और आपके रिश्ते भी मजबूत हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023