Budh Surya Guru Ki Yuti In Mesh: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 12 साल बाद सूर्य, बुध और गुरु की युति बनने जा रही है। वहीं यह युति 22 अप्रैल को बनेगी। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों को गुरु, सूर्य और बुध की युति शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी सेहत में सुधार आएगा। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं पारिवारिक जीवन में जो समस्याएं चल रही थीं, वे दूर होंगे और पारिवारिक सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही इस समय आपके व्यकित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही इस समय नए व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। वहीं अगर आप पार्टनरशिप का काम शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
सूर्य, बुध और गुरु की युति मिथुन राशि के जातकों को लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आपकी कड़ी मेहनत की सराहना की जाएगी और प्रमोशन में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक मोर्चे पर उन्नति होगी। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। कर्ज और खर्चे से जुड़ी समस्याएं टलने वाली हैं। साथ ही बैंक-बैलेंस को अच्छे से मेंटेन रख पाएंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य, बुध और गुरु की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही कार्यस्थल पर अपने काम से लोगों का खूब दिल जीतेंगे। वहीं मन में चल रही हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही कार्यों की सिद्धि होगी। वहीं खासतौर से व्यापारी वर्ग के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है। लेकिन आप लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए आपको थोड़े डिसीजन सावधानी से लेने चाहिए।