Budh Planet Vakri 2023: वैदिक ज्योतिष में बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। साथ ही बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार, तर्क शक्ति, तार्किक क्षमता और शेयर बाजार का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टर के साथ कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 21 अप्रैल को मेष राशि में वक्री (Mercury Planet Vakri In Mesh) होने जा रहे हैं। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं, जिनको लाभ हो सकता है…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

बुध ग्रह के वक्री होने से कर्क राशि के लोगों को धनलाभ हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं। तो आपकी कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अधिक मजबूत होने के आसार हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही छात्रों को भी यह समय शानदार साबित हो सकता है। वह किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। वहीं जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं, उनको इस समय किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

बुध ग्रह का वक्री होना आप लोगों को धन के मामले में लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का भाव माना गया है। इसलिए इस समय जो लोग शिक्षा, बैंकिंग, मार्केटिंग क्षेत्र और मीडिया से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय बेहतर साबित हो सकता है। इस समय आपके मान- सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिल सकती है। साथ ही उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023