Mercury Planet Vakri In 2023: साल 2023 में कई छोटे- बड़े ग्रह वक्री और मार्गी होने जा रहे हैं। जिनका प्रभाव मानव जीवन पर देखने को मिलेगा। साथ ही किसी व्यक्ति को ग्रहों की चाल में बदलाव सकारात्मक साबित होगा तो किसी लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि 2023 की शुरुआत में बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह मेष राशि में (Mercury Planet Vakri In Mesh)  वक्री होने जा रहे हैं। मतलब अब वह उल्टी चाल से गति करेंगे। बुध ग्रह की उल्टी चाल 3 राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के जातक हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनिदेव आपकी राशि से भाग्य स्थान में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। जो काम आपके अटके हुए थे वो बन सकते हैं। वहीं इस समय आपको  परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही करियर के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। वहीं रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगी छात्र इस समय किसी परीक्षा में सफल हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुध ग्रह का वक्री होना मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। इस समय आपको धन से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। वहीं प्रापर्टी के लेनदेन से भी लाभ की संभावना बन रही है। अगर आप व्यापारी हैं, तो नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ स्थान में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे भौतिक सुख, प्रापर्टी और माता का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही प्रापर्टी और वाहन भी खरीदने के योग बन रहे हैं। माता के साथ इस अवधि में आपके संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। वहीं इस दौरान आपको नई नौकरी का भी ऑफर आ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023