Budh Rise In Dhanu Zodiac:बुध ग्रह को व्यापार और बुद्धि का दाता माना जाता है। मतलब जिस व्यक्ति की कुंडली में बुध देव सकारात्मक स्थित होते हैं। उन लोगों की तार्किक क्षमता अच्छी होती है और वह व्यक्ति व्यापार में दक्ष होता है। वहीं आपको बता दें कि 12 जनवरी को बुध ग्रह धनु राशि में उदय (Mercury Rise In Dhanu) होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको बुध ग्रह का उदित होना लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के जातक हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में उदय होंगे, जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और आपके कुछ नए संपर्क भी बनेंगे। पेशेवर रूप से देखे तो इस दौरान आपको कोई यात्रा आदि भी करनी पड़ सकती है।, जो शुभ साबित हो सकती है। इस समय आपको अटका हुआ धन मिल सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
बुध ग्रह का उदय होना कन्या राशि के जातकों को आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको सभी सुख- साधनों की प्राप्ति होगी। साथ ही पैतृक संपत्ति का भी आपको लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। वहीं बुध ग्रह की दृष्टि आपकी राशि से दशम स्थान पर पड़ रही है। इसलिए कारोबार चमकेगा और लंबे समय के लिए किया गया निवेश फायदेमंद रह सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम स्थान में उदय होंगे। जिसे भाग्य का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही भाग्य की वृद्धि होगी। वहीं इस अवधि में छात्रों को मेहनत से बड़ी सफलता हाथ लगेगी। प्रतियोगिता परीक्षा में शुभ परिणाम पाएंगे।