Grah Gochar 2023: ग्रहों के राजकुमार बुध देव के जनवरी 2023 में राशि परिवर्तन से कई राशियों के जातकों का अच्छा समय शुरू हो सकता है। साथ ही जातकों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो सकती है। बुध देव के राशि परिवर्तन से साल 2023 में भद्र राजयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए बहुत ही लाभप्रद हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 31 दिसंबर 2022 को धनु राशि में वक्री अवस्था में प्रवेश करेंगे और 18 जनवरी 2023 शाम 6 बजकर 18 मिनट पर मार्गी होकर 7 फरवरी 2023 मंगलवार को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बुध देव के इस राशि परिवर्तन से साल 2023 के शुरूआत में ही भद्र राजयोग बन रहा है। यह योग बहुत ही फलदायी माना जाता है। इस योग के बनने से कई राशियों के जातकों को धन आदि लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कि भद्र राजयोग बनने से किन राशियों के जातकों की आर्थिक समृद्धि बढ़ सकती है।

मेष राशि (Budh Gochar 2023)

इस राशि के जातकों के लिए भद्र राज योग बहुत ही फलदायी साबित हो सकता है। जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है और उन्हें कार्यो में सफलता मिल सकती है। शिक्षा और करियर में भी तरक्की मिल सकती है। वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि (Budh Grah Gochar 2023)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग शुभ साबित हो सकता है। कई जातकों के इस दौरान विवाह के भी योग बन रहे हैं। वहीं साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों को भी कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।

कन्या राशि (Grah Gochar 2023)

भद्र राजयोग बनने से इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है और फंसा हुआ पैसा भी इस अवधि में मिल सकता है। अचानक धन लाभ भी होने के योग बन रह हैं। घर में भी सुख-शांति रहेगी और परिवार से सदस्यों का भी सहयोग आपको मिल सकता है।

धनु राशि (Gochar 2023)

जातकों के लंबे समय से रूके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना फायदेमंद साबित हो सकता है। निवेश से भी जातकों को लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023