Budh Transit In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही ग्रह की चाल में बदलाव किसी के लिए सकारात्मक रहती है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि 27 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ राशि (Mercury Gochar In Kumbh) में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुध का गोचर आप लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस वक्‍त धन के मामले में कुछ फैसले आपके हित में हो सकते हैं। साथ ही व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए भी यह अवधि काफी हितकारी साबित होगी। इस समय आपको पुराने निवेश से भी लाभ होगा। लेकिन इस समय आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होने जा रहा है। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपका जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र के लिहाज से भी यह अवधि बहुत शानदार रहेगी। जो लोग अपने जीवनसाथी के नाम से व्यापार करते हैं यह अवधि उन्हें खूब सफलता दिलाने वाली रहेगी। वहीं इस अवधि में आप पार्टनरशिप का काम भी शुरू कर सकते हैं, जिसमें लाभ के योग हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर वृष राशि के जातकों को करियर और नौकरी के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार के मामले में सफलता मिल सकती है। साथ ही व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए भी यह अवधि काफी हितकारी साबित होगी। इस दौरान आपके व्यापार में उन्नति हो सकती है।

वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं। इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023