Mercury Planet Transit In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही ग्रह की चाल में बदलाव किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि 27 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ राशि (Mercury Gochar In Kumbh) में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव में होने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना गया है। इसलिए आप लोगों को इस समय किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा कर सकते हैं। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और साथ ही आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी। व्यापार में लाभ होगा। वहीं जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उनकी मुराद पूरी हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
बुध का गोचर तुला राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको प्रेम सफलता मिल सकती है। साथ ही संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे और आप पहले से अधिक सुख प्राप्त करेंगे। साथ ही अगर आप किसी संपत्ति व वाहन के खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। साथ ही इस समय आपकी आय में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए नौकरपैशा लोगों का कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। साथ ही कारोबारियों को व्यापार में अच्छा धनलाभ होगा। वहीं कारोबारी अगर इस अवधि में कोई नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। वहीं इस समय नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन हो सकता है। साथ ही मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।