Mercury Planet Transit In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। साथ ही बुध ग्रह व्यापार, बुद्धि, तार्किक क्षमता और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इसलिए बुध ग्रह की चाल में जब भी बदलाव होता है, तो इन सेक्टर सहित सभी राशियों पर पड़ता है। आपको बता दें कि 27 फरवरी को बुध ग्रह ने कुंभ राशि में गोचर कर लिया है। साथ ही कुंभ में पहले से ही शनि और सूर्य देव स्थित हैं। इसलिए त्रिग्रही योग का भी निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं बुध ग्रह के शनि के घर में जाने किन राशियों को धनलाभ और मान सम्मान की प्राप्ति होने वाली है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
बुध ग्रह का शनि के घर में जाना वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपके धन और संतान, उन्नति के स्वामी बुध ग्रह हैं। आपके यश, मान, सम्मान के स्वामी भी बुध ग्रह ही हैं। वहीं बुध शनि के साथ कर्म भाव पर विराजमान हैं और शनि स्वंय केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाकर बैठे हैं। इसलिए इस समय आपको मेहनत के साथ- साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि और सुख सुविधाओं के स्वामी बुध ग्रह हैं और भाग्य स्थान में स्थित हैं। साथ ही वह स्वराशि के शनि के साथ विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही कार्यों में सिद्धि होगी। वहीं आपको शनि देव का भी आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। इस समय आपको रुका हुआ पैसा भी प्राप्त होगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
बुध ग्रह का गोचर सिंह राशि के लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपके लाभ और धन के स्वामी स्वंय गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर विराजमान हैं। वहीं शनि देव भी वैवाहिक जीवन पर शश नाम का रोजयोग बनाकर बैठे हैं। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है।
साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं आय में भी आपके इजाफा इस समय होगा। वहीं करियर-कारोबार में धीरे-धीरे सुधार आता जाएगा। घर-परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।