Budh Gochar 2022: बुद्धि के दाता बुध देव 5 दिन बाद राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव स्थान बदलकर मकर राशि में जाएंगे। बुध देव के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 28 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 5 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इससे कई राशियों के जातकों का अच्छा समय शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं कि बुध देव के मकर राशि में गोचर से किन-किन राशियों के जातकों का आर्थिक समय अच्छा हो सकता है और धन आदि लाभ हो सकता है।

मेष राशि (Budh Gochar December 2022)

इस राशि के जातकों के लिए बुध देव का राशि परिवर्तन फलदायी साबित हो सकता है। जातकों का समय कार्यस्थल पर अच्छा हो सकता है और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। वित्त संबंधी क्षेत्रों से जुड़े जातकों को लाभ भी होने की संभावना है।

वृषभ राशि (Grah Gochar December 2022)

गोचर के समय बुध देव इस राशि के जातकों की कुंडली में नौवें भाव में विराजमान होंगे। बुध गोचर से इस राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते है। जातकों को अपने पिता का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस दौरान जातकों का झुकाव धर्म की ओर अधिक हो सकता है।

कर्क राशि (Gochar December 2022)

इस राशि के जातकों की कुंडली में गोचर के समय बुध देव सातवें भाव में रहेंगे। कारोबारी जातकों का समय अच्छा हो सकता है। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा मिलने के साथ व्यापार को आगे भी बढ़ सकते हैं। विदेश यात्रा पर भी जानें की संभावना है।

कन्या राशि (December Gochar 2022)

बुध देव के गोचर से इस राशि के जातकों को करियर में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा जातकों के लिए भी समय अच्छा हो सकता है। कई जातकों की इस अवधि में नौकरी भी बदल सकती है। कार्यस्थल पर समय अच्छा हो सकता है। सहकर्मियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023