Budh Gochar 2023: साल 2023 से पहले माह से ही ग्रहों का राशि परिवर्तन शुरू हो जाएगा। 2 जनवरी 2023 को बुध देव धनु राशि में अस्त होंगे, जिसका अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। बुध के अस्त से कई राशियों के जातकों को हानि और परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 2 जनवरी 2023 को 2 बजकर 33 मिनट पर धनु राशि में अस्त होंगे। बुध देव 13 जनवरी 2023 तक इसी अवस्था में रहेंगे। आइए जानते हैं कि बुध के धनु राशि में अस्त होने से किन-किन राशियों के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है।
मेष राशि
बुध देव के अस्त होने से इस राशि के जातकों को प्रतिकूल समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी से बातचीत करते समय अधिक सावधानी बरतें और वाणी पर संयम रखें अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। आप अपनी सेहत के प्रति भी इस दौरान सतर्क रहें।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों को इस दौरान निवेश करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। आप किसी बीमारी से भी ग्रसित हो सकते हैं। आपसी संबंध भी खराब हो सकते हैं।
मिथुन राशि
इस दौरान इस राशि के जातक इस अवधि में साझेदारी में कोई नया कारोबार न शुरू करें अन्यथा प्रतिकूल परिणाम मिल सकता है। आपका अपनी पत्नी और मां के साथ मतभेद हो सकता है, जिस कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि
बुध देव के धनु राशि में अस्त होने से इस राशि के जातकों को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं पेशेवर जीवन में भी कई चुनौतियां हो सकती हैं और यात्रा करना भी नुकसान दें सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। आपके साथ धोखाधड़ी भी हो सकती है। ऐसे में धन के मामले में आपको अधिक सावधानियां बरतनी होगी।