Budh Gochar 2023: पंचांग अनुसार ग्रह समय- समय पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बात दें कि व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह ने मेष राशि में गोचर कर लिया है, जहां वो 69 दिन तक मेष राशि में संचरण करेंगे। वहीं बुध ने राहु के साथ युति भी बनाई है। इसलिए मौसम और अचानक से बदलाव होगा और शेयर बाजार में उतार- चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं 3 राशियों को अच्छा धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहा है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम भाव में होने जा रहे हैं। साथ ही बुध ग्रह आपके लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इन 69 दिनों के बीच आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही सभी भौतिक सुखों की आपको प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आप जनसंचार, लेखन और किसी भी भाषा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके लिए यह समय उत्तम रहेगा। वहीं इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
बुध का गोचर कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस राशि के नौकरीपेशा वर्ग को लोग जो जो किसी एमएनसी कंपनी में कार्यरथ हैं उनके लिए यह गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपको सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको अच्छे ऑर्डर आने से धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। लेकिन आप पर शनि की ढैय्या चल रही है, इसलिए आपको शनि देव की पूजा करनी चाहिए।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में संचरण कर रहे हैं। साथ ही वह धन और इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान लोग आपके बातचीत करने के तरीके से प्रभावित होंगे।
साथ ही इस राशि के जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करने का विचार कर रहे हैं उन्हें आज आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वहीं इस समय आपकी धर्म के कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। साथ ही इनकम में बढ़ोतरी के संकेत हैं। वहीं इस समय आप एक माणिक्य धाऱण कर सकते हैं, जो आपको लकी साबित हो सकता है।