Budh Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका प्रभाव पृथ्वी और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बात दें कि व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह ने मेष राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां वो 07 जून तक मेष राशि में संचरण करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियों को इस समय अच्छा धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं, आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि में ही 07 जून तक स्थित रहेंगे। साथ ही वह बुध ग्रह तीसरे और छठे स्थान के स्वामी हैं और वह लग्न भाव में स्थित हैं। इसलिए इस समय आपको थोड़ा गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। लेकिन आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपका पराक्रम और साहस बढ़ेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनका इस अवधि में विवाह हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में आप कहीं घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
बुध ग्रह का मेष राशि में स्थित होना धनु राशि के जातकों को अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह ने आपकी राशि से पंचम भाव में प्रवेश किया है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सतका है। वहीं जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। आपकी लव लाइफ नें भी काफी रोमांच रहने वाला है। साथ ही जो लोग आध्यात्म, ज्योतिष, विचारक और कथावाचक हैं, उनके लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। वहीं इस समय आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह 7 जून तक आपके चतुर्थ भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग हैं। वहीं इस समय आप कोई वाहन और जमीन- जायदाद भी खरीद सकते हैं।
साथ ही इस समय आपको माता का सहयोग भी प्राप्त होगा। वहीं जो लोग रियल स्टेट, खान- पान, रेस्टोरेंट, होटल और शनि ग्रह से जुड़ा काम करते हैं, तो यह अवधि आपको शानदार साबित हो सकती है।