Budh Asta 2023: बुध देव जनवरी 2023 में धनु राशि में अस्त होंगे। जिसका नकारात्मक प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को शुभ ग्रह माना गया है। हालांकि जिस जातक की कुंडली में बुध देव अशुभ प्रभाव में होते हैं, उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 2 जनवरी 2023 को धनु राशि में अस्त होंगे, जिस कारण कई राशियों के जातकों को विपरीत समय का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि बुध देव के धनु राशि में अस्त होने से कन्या, सिंह और तुला राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों की कुंडली में बुध देव चौथे भाव में अस्त होंगे। जातकों के मां की सेहत खराब हो सकती है। जातक को अपनी सेहत के प्रति भी सावधान रहना होगा। वहीं नौकरी पेशा जातकों को भी कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों की कुंडली में बुध देव तीसरे भाव में अस्त होंगे, जिस कारण जातकों को प्रतिकूल समय का सामना करना पड़ सकता है। आपसी समझ में कमी के कारण परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। वहीं लेखन क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

बुध देव के धनु राशि में अस्त होने से जातकों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अचानक धन हानि होने के भी योग बन रहें हैं। वहीं शेयर बाजार से जुड़े जातकों को भी हानि का सामना करना पड़ सकता है। सेहत में भी कुछ गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023