Jadatva Yoga In Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध और राहु की युति से जड़त्व योग का निर्माण हो रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको जून तक सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए जड़त्व योग थोड़ा नुकसान दायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको फिजूल की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। साथ ही यात्रा में आपको दस्तावेज और समान का ध्यान रखना चाहिए। वहीं इस समय आपके लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। वहीं इस समय आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही पिता के साथ कुछ संबंध खराब हो सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध और राहु की युति से बना जड़त्व योग वृष राशि के जातकों को थोड़ा हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 12वें भाव में बन रहा है। इसलिए इस समयय आप पर कुछ झूठे इल्जाम लग सकते हैं। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में असफलता हाथ लग सकती है। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो इस समय आपको नए निवेश से बचना चाहिए।

साथ ही इस अवधि में जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुताव हो सकता है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से मामलों को निपटा लेंगे। वहीं इस समय आपके कुछ फिजूल खर्चें हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

जड़त्व योग का बनना कन्या राशि के जातकों को अशुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से अष्टम भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही किसी घर- परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है। वहीं इस समय आपका व्यापार भी धीमा चलेगा। साथ ही इस अवधि में आपको चोट लग सकती है या दुर्घटना हो सकती है। वहीं नौकरपेशा लोगों को कार्यस्थल पर थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023