Moonga Gemstone Benefits: ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का वर्णन मिलता है और इन ग्रहों का एक प्रतिनिधि रत्न होता है। रत्न धारण करने से ग्रह के अशुभ प्रभाव को कहीं हद तक कम किया जा सकता है। इसलिए ज्योतिषी रत्न धारण करने की सलाह देते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूंगा रत्न के बारे में, जिसका संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है। मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है और यह साहस, शौर्य और प्रापर्टी के कारक माने जाते हैं। आइए जानते हैं मूंगा रत्न पहनने के लाभ और विधि…

जानिए, कैसा होता है मूंगा

मूंगा रत्न लाल रंग का होता है। साथ ही इसको अंग्रेजी में कोरल करते हैं। यह समुद्र की गहराई में पाया जाता है। मूंगा पत्थर नहीं होता है। यह एक लड़की के फोर्म में होता है। बाजार में मूंगा त्रिकोने और ओपल शेप का मिलता है। 

मूंगा धारण करने के लाभ (Benefits Of Moonga)

ज्योतिष शास्त्र अनुसार मूंगा धारण करने से व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। साथ ही अगर किसी व्यक्ति को अज्ञात भय रहता हो तो भी मूंगा धारण कर सकते हैं। वहीं जिन लोगों का करियर मेडिकल, इंजीनियरिंग और तेल, गैस से जुड़ा हुआ है, वो लोग भी मूंगा धारण कर सकते हैं। वहीं अगर आप सेना या पुलिस में है, तो भी मूंगा पहन सकते हैं।

ये लोग कर सकते हैं मूंगा धारण

रत्न शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति की राशि मेष, वृश्चिक हो या लग्न में सिंह, धनु, मीन राशि हो, वह लोग मूंगा धारण कर सकते हैं। क्योंकि मेष और वृश्चिक राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है। साथ ही अगर कुंडली में मंगल ग्रह उच्च का स्थित हो तो भी मूंगा पहना जा सकता है। लेकिन मूंगा के साथ नीलम और पन्ना नहीं पहनना चाहिए। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

इस विधि से धारण करें मूंगा

मूंगा को बाजार से कम से कम 7 से सवा 8 रत्ती का खरीदना चाहिए। साथ ही अंगूठी को चांदी या तांबे के धातु में बनवाकर पहनना चाहिए। वहीं मूंगा की अंगूठी धारण करने से पहले कच्चे दूध और गंगाजल से अच्छी तरह से शुद्ध कर लें और मंगलवार के दिन सुबह धारण कर लें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023