Basant Panchami 2023 Date: माघ मास पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यो के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों में भी माघ मास का वर्णन किया गया है। 7 जनवरी 2023 से माघ मास शुरू हो रहा है। वहीं 26 जनवरी 2023 को माघ मास की बसंत पंचमी पड़ रही है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का विधान है।

बसंत पंचमी 2023 मुहूर्त (Basant Panchami 2023 Muhurat)

पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाएगी। माघ मास की पंचमी तिथि 25 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 26 जनवरी 2023 को सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार बसंत पंचमी 26 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी।

बसंत पंचमी पूजा विधि (Basant Panchami 2023 Puja Vidhi)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र पहनकर देवी सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। पूजा में मां सरस्वती को पीली हल्दी, केसर,पीले फूल चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। वहीं इस दिन देवी रति और कामदेव की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर होने की भी मान्यता है।

बसंत पंचमी के दिन रखें इन बातों का ध्यान

-बसंत पंचमी के दिन विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा करें।
-इस दिन पीले वस्त्र धारण करना शुभ बताया गया है।
-इस दिन जरूरतमंद बच्चों को किताबें आदि का दान करें।
-बसंत पंचमी के दिन किसी से विवाद नहीं करना चाहिए।
-मां सरस्वती को पीले मीठे चावल का भोग लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023