Bageshwar Dham Sarkar Pandit Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के फॉलोअर देश ही विदेशों में भी लाखों की संख्या में हैं। आपको बता दें कि धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शहरों में जा-जाकर श्रीराम कथा के साथ अपना दिव्य चमत्कारी दरबार लगाते हैं। वहीं कुछ दिन पहले बागेश्वर धाम सरकार ने मुंबई में एक दरबार लगाया था। वहां महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने भी दरबार में पहुंचकर हाजिरी लगाई थी। वहीं कई और राजनेता और नेता बागेश्वर धाम में हाजिरी लगा चुके हैं। आपको बता दें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बता रहे हैं कि वह कौन सी 5 गलतियां हैं, जिनके करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। आइए जानते हैं…

1- पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया जिस घर में मां, पिता, संत, अतिथि और गुरु का अपमान होता है। उस घर से मां लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं। मतलब अगर पैसा आ भी गया तो व्यक्ति सेविंग नहीं कर पाएगा। इसलिए गुरु, अतिथि, और संत का हमेशा आदर करना चाहिए। 

2- बागेश्वर धाम सरकार ने बताया जिस जो व्यक्ति अत्यधिक क्रोध करता है, तो उसके जीवन में दरिद्री छा जाती है और मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं। इसलिए क्रोध करने से बचना चाहिए।

3- शास्त्री जी ने बताया कि जिस घर में झूठे बर्तन किचन में छोड़ दिए जाते हैं और अस्त- व्यस्त करके छोड़ दिए जाते हैं। तो ऐसे घरों में से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं। इसलिए किचन में झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। साथ ही बिना स्नान करें स्त्री को किचन में प्रवेश नहीं करना चाहिए और न ही भोजन बनाना चाहिए।

4- पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जिस घर में उत्तर दिशा में कचड़ा डालता है, डस्टबिन रखता है या झाड़ू रखता है। उस घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं रहता है। इसलिए घर की उत्तर दिशा को हमेशा साफ रखें। साथ ही इस दिशा में डस्टबिन भी नहीं रखें।

5- सूर्यास्त के बाद कभी भी पोंछा और झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर छोड़कर चली जाती हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023