ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुछ चीजों का फर्श पर गिरना अशुभ माना जाता है। साथ ही ये इंसान के काम बिगड़ने, असफलता या नुकसान का संकेत होती हैं। क्योंकि ज्योतिष अनुसार इन चीजों का मतलब ग्रहों से होता है। आइए जानते हैं जब भी हमारे हाथ से कोई चीज छूटकर जमीन पर गिरती है तो उसका क्या मतलब होता है।

हाथ से नमक गिरना

हाथ से नमक गिरना अशुभ माना जाता है। मतलब नमक गिरना इस बात को दर्शाता है कि आपकी कुंडली में चंद्र और शुक्र की दशा खराब है। साथ ही इसका मतलब है कि शादीशुदा जिंदगी में परेशानियों आ सकती हैं। साथ ही आपकी पार्टनर के साथ कोई लड़ाई- झगड़ा हो सकता है। वहीं आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है।

बर्तन से दूध गिरना

ज्योतिष शास्त्र अनुसार अगर बर्तन से दूध गिरता है, तो यह भी यह एक अशुभ संकेत है। साथ ही इसका मतलब है कि आपका चंद्र ग्रह गोचर या दशा में खराब है। वहीं ऐसा करने से आपकी धन की हानि हो सकती है। कोई जरूरी काम रुक सकता है। साथ ही घर में दरिद्रदी छा सकती है। इसलिए कोशिश करें कि दूध जमीन पर नहीं गिरे।

सरसों का तेल गिरना

सरसों का तेल का गिरना बेहद अशुभ माना जाता है। यह दर्शाता है कि शनि देव आपके रुष्ट हैं। जिससे कोई विपदा आने वाली है। इसलिए आपको शनि देव की पूजा करनी चाहिए। कोई चोट,दुर्घटना हो सकती है। वहीं धन की हानि भी हो सकती है।

सिंदूर हाथ से गिरना

अगर किसी स्त्री के हाथ से बार- बार सिंदूर गिरता है, तो यह भी एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपका जीवनसाथी के साथ कोई मनमुटाव हो सकता है। वहीं जीवनसाथी के ऊपर पर कोई परेशानी हो सकती है।

पूजा की थाली का गिरना 

यदि आपके हाथ से पूजा की थाली बार-बार गिरती है तो ये बहुत ही अशुभ संकेत है। साथ ही इसका मतलब है कि आप पूरी श्रद्धा से पूजा नहीं कर रहे हैं और ईश्वर आपके ऊपर मेहरबान नहीं हैं। साथ ही आपको पूजा का फल प्राप्त नहीं होगा। वहीं आपको कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023