Astrology: नए साल की शुरुआत सूर्य देव के दिन रविवार से हो रही है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से कई लाभ होने की मान्यता है। जनवरी 2023 में ग्रहों की स्थिति से कई योग बन रहे हैं, जो कई राशियों के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 1 जनवरी 2023 को सूर्य देव धनु राशि में, शुक्र देव मकर राशि में, गुरु बृहस्पति मीन राशि में, केतु तुला राशि में और चंद्र देव मेष राशि में रहेंगे। साल 2023 की शुरुआत ग्रहों की शुभ स्थिति से हो रही है।

जनवरी 2023 में बनेगा विपरीत राजयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 जनवरी 2023 को शनि देव अपनी राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। शनि देव के इस राशि परिवर्तन से विपरीत राजयोग बनेगा। इस योग का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। वहीं जनवरी 2023 के पहले दिन पहले दिन रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, जयद योग भी बन रहे हैं। विपरीत राजयोग बनने से वृषभ, तुला और धनु राशियों के जातकों की आर्थिक बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार और करियर में तरक्की मिलने के साथ अन्य भी कई लाभ हो सकते हैं।

रवि-जयद योग के बनने से इन राशियों को हो सकता है लाभ

मेष राशि
इस योग के बनने के इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। करियर में भी अच्छे मौके मिल सकते हैं। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।

वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह योग इस राशि के जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। आप अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं। करियर में भी कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। इस कारण आपके करियर का ग्राफ आगे बढ़ सकता है।

मिथनु राशि
इस राशि के जातकों को इस योग के बनने से सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। घर में भी शांति का वातावरण बना रहेगा और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023