Amalaki Ekadashi 2023: एकादशी तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन हर साल कुल 24 एकादशी के व्रत आते हैं। वहीं प्रत्येक एकादशी का अपना खास महत्व होता है। मान्यता है इस दिन जो व्यक्ति व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करता है। उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आमलकी एकादशी या आंवला एकादशी के नाम से जाना जाता है।इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा करते हैं। आंवले के पेड़ को देव वृक्ष कहा जाता है क्योंकि उसमें देवताओं का वास होता है। साथ ही जो व्यक्ति आंवले की इस दिन पूजा करता है, उसे भगवान विष्णु सहित सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और तिथि…
आमलकी एकादशी तिथि (Amalaki Ekadashi 2023 Tithi)
वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 2 मार्च को सुबह 6 बजकर 38 मिनट से शुरू हो रही है जो 3 मार्च को सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर खत्म हो जाएगी। इसलिए उदया तिथि को मानते हुए आमलकी एकादशी 3 मार्च 2023 को मनाई जाएगी।
आमलकी एकादशी 2023 पूजा मुहूर्त (Amalaki Ekadashi 2023 Shubh Muhurat)
पंचागं के मुताबिक आमलकी एकादशी व्रत में भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा आप सुबह से ही कर सकते हैं। क्योंकि सुबह से ही सौभाग्य योग शुरू होगा। वहीं उसके बाद से शोभन योग आंरभ होगा। मतलब आप इस दिन आप सुबह 06 बजकर 44 मिनट से दिन में 11 बजकर 07 मिनट तक विष्णु पूजा कर सकते हैं।
आमलकी एकादशी उपाय (Amalaki Ekadashi Upay)
1- आमलकी पूजा के दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करने का विधान है। आपको बता दें कि इस इस दिन भगवान विष्णु को 21 पीले फूलों की माना बनाकर अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। साथ ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।
2- एकादशी के दिन एक लोट जल आंवले के पेड़ में चढ़ाएं और भगवान विष्णु का ध्यान करें। ऐसा करने से करियर और व्यापार में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती हैं।
3- इस दिन आंवले के पेड़ की 7 परिक्रमा लगाते हुए 7 बार कलावा बांधना चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती हैं। साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहता है।
4- आमलकी एकादशी के दिन पीले रंग के कपड़े में एक एकाक्षी नारियल लपेटकर रखें। साथ ही पूजा के बाद इस नारियल को धन रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से आपको मुक्ति मिल सकती है। साथ ही सुख- समृद्धि का वास बना रहेगा।