2020 Lucky Zodiac Sign: साल 2020 की शुरुआत कन्या लग्न और कुंभ राशि में हुई है। वर्ष कुंडली में लग्न स्वामी बुध राशि स्वामी शनि के साथ केंद्र में स्थित है। इसके साथ ही सूर्य, केतु और गुरु भी यहां उपस्थित है। इस प्रकार से राशि स्वामी लग्न से सुख भाव में सूर्य, गुरु, केतु के साथ पंचग्रही योग बना रहे हैं। वर्ष 2020 में ग्रहों की दशा को देखते हुए जानिए किन राशि वालों के लिए ये साल लकी साबित होगा।

मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए साल 2020 शुभ संकेत दे रहा है। आपकी वर्ष कुंडली में भाग्य स्थान में सूर्य, बुध, गुरु, शनि और केतु की युति भाग्य में वृद्धि का कारक बनेगी। हालांकि मंगल वर्ष की शुरुआत में अष्टम भाव में स्वराशिगत हैं जो कि शुरू में हेल्थ के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं लेकिन आप इस पर उचित ध्यान देकर अपनी सेहत का भरपूर ध्यान रखने की कोशिश करेंगे। इस वर्ष आपके साहस में बढ़ोतरी होगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह राशि- आपके लिए आने वाला साल काफी लकी साबित होगा। आपके मान सम्मान, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत है। आपकी राशि के स्वामी वर्ष कुंडली में पंचम स्थान में बुध, गुरु, शनि व केतु के साथ विराजमान है। सूर्य और बुध के योग से बुधादित्य योग बनेगा जो आपको ख्याति दिलायेगा। जीवन साथी का इस वर्ष भरपूर सहयोग मिलेगा। विदेश यात्राओं पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कन्या राशि- आपके करियर, आर्थिक मामलों के लिए ये साल काफी शुभ रहेगा। आपको आपार सफलताएं मिल सकती हैं। कर्म के साथ-साथ आपका भाग्य भी साथ रहेगा। प्रत्येक क्षेत्र में शुभ फल प्राप्त होंगे। नई-नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं।

तुला राशि- इस वर्ष घरेलु सुख मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। लव रिलेशन को लेकर भी ये साल सौभाग्यशाली रहेगा। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। इस वर्ष जो भी काम मन लगाकर करेंगे सफलता अवश्य मिलेगी। धन प्राप्ति के कई योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- इस साल आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। पिछले समय से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कुंडली में बन रहा पंचग्रही योग आपके व्यक्तित्व का विकास करेगा। भाग्य स्थान में चंद्रमा आपको उन्नति की ओर अग्रसर करेगा।

[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु राशि- ये साल आपके लिए काफी शुभ रहने के आसार हैं। इस साल आप पर शनि साढ़े साती का अंतिम चरण शरू होगा। जो आपको आपार सफलताएं प्रदान कर सकता है। गुरु के स्वराशि में होने से हंस महायोग बनेगा जो आपको नई ऊर्जा देगा। शुक्र आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने का संकेत दे रहा है।

मीन राशि- आपके लिए ये साल शुभ फल देने वाला हो सकता है। नये नये अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आपार सफलताएं मिलेंगी। पदोन्नति के आसार हैं। परिजनों के सहयोग से सारे काम बनने लगेंगे।

2020 का वार्षिक राशिफल देखें यहां…

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)