पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा और टीएमसी के प्रवक्ताओं के बीच बहस में श्रीराम और देवी दुर्गा को भी मुद्दा के रूप उठाया जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा पर ढोगी हिंदू पार्टी होने का आरोप लगाया। दूसरी भाजपा ने कांग्रेस पर धर्म के नाम पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया है।

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “कौन हिंदू श्री राम और देवी दुर्गा को लड़ाता है? कौन हिंदू शंकराचार्य का अपमान करता है? कौन हिंदू देवी की स्वरूप बेटियों के ख़िलाफ़ दुष्कर्म पर मौन रखता है?” कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “हिंदुस्तान का मनोविज्ञान जरूर आज एक चीज पूछ रहा है, बहुसंख्यक आज जरूर पूछ रहा है कि क्या बंगाल के चुनाव में हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा से लड़ाएंगे, क्या हमें चुप रहना चाहिए जब बंगाल के बीजेपी प्रेसिडेंट दिलीप घोष कहते हैं कि दुर्गा कहां से आई हमें पता नहीं है, क्या हमें चुप रहना चाहिए जब देवी स्वरूप लड़कियों के साथ बलात्कार होता है, उनके साथ रेप होता है, अभी कल एक पत्नी का गैंगरेप अपने पति के सामने हुआ और कार्रवाई स्थगित है अभी तक।”

https://twitter.com/SupriyaShrinate/status/1377488127783100427?s=19

बोलीं, “हिंदू धर्म तो लड़कियों को देवी स्वरूप कहता है। महिलाओं को शक्ति का स्वरूप मानता है। योगी आदित्यनाथ बंगाल जाकर देवी की बात करते हैं, तमिलनाडु जाकर बात करते हैं औरतों की अस्मिता की। आप तो अपराधियों के साथ खड़े हो जाते हैं।” भाजपा तो चरित्र हनन करने लगती है पीड़ितों का, तो आप किस धर्म की बात करते हैं? क्यों इस धर्म में तो शिव भी हैं और इस धर्म में तो कृष्ण भी हैं।”

उन्होंने कहा मैं इसीलिए कहती हूं कि धर्म के आप ठेकेदार न बनिए। धर्म आपका नहीं है। इस पर एंकर रोमाना इसार खान ने कहा कि आपको क्यों लगता है कि भाजपा धर्म की ठेकेदार है?

उन्होंने कहा, “मैं दो वजह से इनको ढोंगी हिंदू कहती हूं। क्योंकि ये किसानों की बात करते हैं और 300 किसान शहीद हो गए क्या पीएम महोदय के मुंह से एक शब्द श्रद्धांजलि का निकला, क्या एक शब्द सहानुभूति का अमित शाह के मुंह से निकला। क्या एक शब्द संबित पात्रा के मुंह से निकला। किसानों को तो ये छोड़ दिए हैं सड़क पर मरने के लिए। मुझे तो खुशी है कि हिंदू धर्म में सभी लोगों का समावेश है। लेकिन ये धर्म की बात करते हैं और लोगों को मरने के लिए छोड़ देते हैं।”