बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी की सेंट्रल लीडरशिप के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम है। हालांकि चौंकाने वाली वजह ये है कि बीजेपी की इस लिस्ट में बिहार से सटे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को जगह नहीं मिली है।

बृजेश पाठक न सिर्फ यूपी के डिप्टी सीएम हैं बल्कि हिंदी बेल्ट में उनकी बड़ी राजनीतिक पहचान व सक्रियता मानी जाती है। आमतौर पर इस स्तर के वरिष्ठ नेता (जिनका प्रभाव दूसरे राज्यों में भी देखा जाता है) को बिहार जैसे पड़ोसी राज्य के चुनावों में स्टार प्रचारक के तौर पर शामिल किया जाता है।

राजनीतिक जानकारों को यह फैसला इसलिए भी चौंकाता है क्योंकि बिहार में यूपी के कई नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया, जिससे पाठक का नाम गायब रहना चर्चा में आ गया है।

यह भी पढ़ें: यहांं देखिए बिहार में बीजेपी के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने यूपी के जिन नेताओं को जगह दी है, उनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, निरंजन ज्योति, गोरखपुर सांसद रवि किशन और आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव “निरहुआ” शामिल हैं।

बिहार चुनाव के लिए बीजेपी स्टार प्रचारकों की लिस्ट

  1. पीएम नरेंद्र मोदी
  2. जगत प्रकाश नड्डा
  3. राजनाथ सिंह
  4. अमित शाह
  5. नितिन गडकरी
  6. शिवराज सिंह चौहान
  7. धर्मेंद्र प्रधान
  8. गिरिराज सिंह
  9. योगी आदित्यनाथ
  10. देवेंद्र फड़नवीस
  11. हिमंत बिस्वा सरमा
  12. मोहन यादव
  13. रेखा गुप्ता
  14. स्मृति ईरानी
  15. केशव प्रसाद मौर्य
  16. सी. आर. पाटिल
  17. डॉ. दिलीप कुमार जयसवाल
  18. सम्राट चौधरी
  19. विजय कुमार सिन्हा
  20. रेनू देवी
  21. डॉ. प्रेम कुमार
  22. नित्यानंद राय
  23. राधा मोहन सिंह
  24. साध्वी निरंजन ज्योति
  25. सतीश चंद्र दुबे
  26. राज भूषण चौधरी
  27. अश्विनी कुमार चौबे
  28. रवि शंकर प्रसाद
  29. नंद किशोर यादव
  30. राजीव प्रताप रूडी
  31. डॉ. संजय जयसवाल
  32. विनोद तावड़े
  33. बाबूलाल मरांडी
  34. प्रदीप कुमार सिंह
  35. गोपाल जी ठाकुर
  36. जनक राम
  37. पवन सिंह
  38. मनोज तिवारी
  39. रवि किशन
  40. दिनेश लाल यादव “निरहुआ”

Bihar All Party Full Candidate List: आपकी सीट पर किस-किस के बीच मुकाबला?