योगी कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। इस मीटिंग में मेडिकल कॉलेज, आवास, समेत 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। वहीं संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क यूपी एसटीएफ के सामने पेश हुए थे। STF ने सांसद बर्क से संभल हिंसा को लेकर पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि इस पूछताछ के दौरान हिंसा के कई अहम सुराग सामने आ सकते हैं।

यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्वांचल के बाहुबली नेता रहे हरिशंकर तिवारी के बेटे और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को ईडी ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। बीते सोमवार को ईडी ने विनय शंकर के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने विनय के गोरखपुर और लखनऊ स्थित आवास पर छापेमारी की। ये छापेमारी मनी लॉड्रिंग मामले में की गई। ईडी ने 700 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में समाजवादी पार्टी के नेता विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मुंबई में 10 ठिकानों पर छापेमारी कर रही। विनय शंकर तिवारी सरकारी ठेके लेने वाली कंपनी गंगोत्री एंटरप्राइजेज के प्रमोटर हैं।

Live Updates
14:33 (IST) 8 Apr 2025
UP News Today LIVE: 8 सालों में प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर नंबर 1 बन गया - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है, "आज 14 अलग-अलग प्रस्तावों पर चर्चा हुई, और हमारी प्रतिबद्धता है कि हम इन्हें जल्द से जल्द लागू करेंगे। इन 8 सालों में प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर नंबर 1 बन गया है, आज प्रदेश के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।"

12:15 (IST) 8 Apr 2025
UP News Today LIVE: मुस्लिम राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ - भाजपा सांसद दिनेश शर्मा

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा है, "वक्फ कानून मुस्लिम समुदाय के गरीबों और महिलाओं के लिए वरदान बनकर उभरा है। मुस्लिम समुदाय में 80 फीसदी लोग इन्हीं लोगों से आते हैं। यह मुस्लिम राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ है।"

11:35 (IST) 8 Apr 2025
UP News Today LIVE: कानून और संविधान में विश्वास - संभल सांसद बर्क

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क आज संभल हिंसा मामले में एसआईटी टीम के सामने पेश हुए। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं कानून और संविधान में विश्वास रखता हूं। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। आज मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, मेरे डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है, लेकिन इसके बावजूद मैं वहां जा रहा हूं ताकि पुलिस प्रशासन को यह न लगे कि मैं जांच में सहयोग नहीं कर रहा हूं"

10:31 (IST) 8 Apr 2025
UP News Today Hindi LIVE: फतेहपुर में 3 लोगों की हत्या

फतेहपुर में किसान समेत 3 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ले जाने को लेकर ये मामला हुआ।

09:51 (IST) 8 Apr 2025
UP News Today Hindi LIVE: यूपी एसटीएफ के सामने पेश होंगे संभल से सपा सांसद

संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क आज यूपी एसटीएफ के सामने पेश होंगे। STF उनसे संभल हिंसा को लेकर पूछताछ करने वाली है।

09:23 (IST) 8 Apr 2025
UP News Today Hindi LIVE: लखनऊ पहुंचे मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत लखनऊ के राजेंद्र नगर स्थित भारती भवन पहुंचे हैं।

09:22 (IST) 8 Apr 2025
UP News Today LIVE: विनय शंकर तिवारी को ईडी ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

गोरखपुर के चिल्लूपार से विधायक रहे विनय शंकर तिवारी को ईडी ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। विनय यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्वांचल के बाहुबली नेता रहे हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं।

14:40 (IST) 7 Apr 2025
UP News Today LIVE: हर किसी को कोर्ट जाने का अधिकार- मयंकेश्वर शरण सिंह

वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 पर यूपी के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा, "हर किसी को विरोध करने का अधिकार है। हर किसी को कोर्ट जाने का अधिकार है। हमें पता चल जाएगा कि कोर्ट क्या करता है या क्या नहीं करता है। सरकार अपना पक्ष रखेगी। संसद को विधेयक पारित करने का अधिकार है, मुझे नहीं लगता कि कोर्ट इसमें हस्तक्षेप करेगा। बहुत सी जमीन पर वक्फ का गलत और जबरन नियंत्रण है।"

14:11 (IST) 7 Apr 2025
UP News Today LIVE: बांके बिहारी मंदिर से बैंक कर्मचारी ने 9 लाख रुपये चुराए

मथुरा की सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया, "कोर्ट के आदेश के अनुसार बांके बिहारी मंदिर में दान किए गए पैसों की गिनती हर महीने की जाती है। इस महीने भी जब पैसों की गिनती की जा रही थी तो पता चला कि केनरा बैंक के कर्मचारी अभिनव सक्सेना ने उसमें से करीब 9.38 लाख रुपये चुरा लिए हैं। मंदिर प्रबंधक ने शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।"

13:39 (IST) 7 Apr 2025
UP News Today LIVE: सपा में शामिल हुए दद्दू प्रसाद

मायावती सरकार में मंत्री रहे दद्दू प्रसाद अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

12:38 (IST) 7 Apr 2025
UP News Today LIVE: राजा भईया की बेटी ने सीएम से लगाई गुहार

यूपी के कुंडा से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया की बेटी राघवी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगाई है।

12:20 (IST) 7 Apr 2025
यूपी न्यूज लाइव अपडेट: कुछ नेता आम जनता को कर हे गुमराह

उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा है, "बहुत से लोग जो वक्फ (संशोधन) अधिनियम का विरोध कर रहे हैं, वे बंद दरवाजों के पीछे इसका समर्थन कर रहे हैं। उनके दिल में, वे चाहते थे कि ऐसा विधेयक आए। लेकिन कुछ लोग जनता को गुमराह करके कुछ राजनीतिक दलों के एजेंडे को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।"

12:18 (IST) 7 Apr 2025
यूपी न्यूज अपडेट लाइव: 700 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी का है मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) 700 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। ईडी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मुंबई में 10 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। विनय शंकर तिवारी सरकारी ठेके लेने वाली कंपनी गंगोत्री एंटरप्राइजेज के प्रमोटर हैं।

12:15 (IST) 7 Apr 2025
यूपी न्यूज अपडेट लाइव: योगी बोले - पिछले 10 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज प्रतिस्पर्धा का समय है। पहले भारत शिक्षा और तकनीक में अग्रणी था। हमें 'विश्व गुरु' कहा जाता था। अपने शासनकाल के दौरान, अंग्रेजों ने भारत के संसाधनों को लूटा और इसे कच्चे माल का केंद्र माना। हालांकि, भारत ने प्रगति की और दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। पिछले 10 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। आपको लगभग हर क्षेत्र में कुछ नया देखने को मिलता है।"

11:32 (IST) 7 Apr 2025
UP News Today Hindi LIVE: 91 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का सीएम ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में 91 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

10:54 (IST) 7 Apr 2025
UP News Today Hindi LIVE: गवाही वापस लेने से इनकार करने पर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

यूपी के मुजफ्फरनगर में हत्या के मामले में गवाही वापस लेने से इनकार करने पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि बिजोपुरा गांव में हत्या के एक मामले के 35 वर्षीय गवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

09:49 (IST) 7 Apr 2025
UP News Today Hindi LIVE: विनय शंकर तिवारी के घर ईडी की रेड

पूर्व कैबिनेट मंत्री और बाहुबली नेता रहे हरिशंकर तिवारी के बेटे और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के घर ईडी की रेड पड़ी है।

09:21 (IST) 7 Apr 2025
UP News Today LIVE: योगी ने सुनी लोगों की शिकायत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया और लोगों की शिकायतें सुनीं।

09:20 (IST) 7 Apr 2025
UP News Today LIVE: गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान गोरखनाथ मंदिर में आए बच्चों से बातचीत की और दाना खिलाया।

09:08 (IST) 7 Apr 2025
UP News Today LIVE: प्रदेश में लू और गर्म हवाओं का असर

प्रदेश में लू और गर्म हवाओं का असर दिखने लगा है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

09:08 (IST) 7 Apr 2025
UP News Today LIVE: दारुल उलूम में महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर प्रतिबंध

सहारनपुर में स्थित दारुल उमूल में आने वाले महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ जारी हुए फरमान में कहा गया है कि कोई भी पुरुष अपने साथ किसी भी महिला या बच्चे को लेकर न आएं।