मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड के तार तांत्रिक क्रिया से जुड़ते नजर आ रहे हैं। हत्या की जांच में एक नया मोड़ आया है, जिसमें उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला द्वारा तांत्रिक अनुष्ठान किये जाने का शक गहरा गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक तंत्र-मंत्र के दावों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों का आरोप है कि साहिल का अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के प्रति जुनून था। सौरभ की मां रेणु देवी ने दावा किया है कि उनके बेटे की हत्या के पीछे तांत्रिक अनुष्ठान मुख्य कारण थे। उनका दावा है कि मुस्कान और साहिल दोनों ही इसमें शामिल थे। रेणु देवी ने आरोप लगाया, “मुस्कान और साहिल दोनों ही तांत्रिक अनुष्ठान करते थे। दोनों ने तंत्र-मंत्र करके मेरे बेटे की हत्या कर दी।”

यूपी की अन्य बड़ी खबरें: रमजान के महीने में जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संभल में विवादित ढांचा (जामा मस्जिद) के चारो तरफ पुलिस तैनात है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर हैं। अयोध्या पहुंचते ही सीएम योगी ने सबसे पहले हनुमान गढ़ी और राम मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। सीएम योगी अयोध्या मंडल के पांचों जिलों के 1329 युवाओं को सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जोड़ने के लिए सौगात दी है। इसके साथ ही 300 करोड़ की बॉटलिंग प्लांट के विस्तार योजना का भी लोकार्पण किया।

Live Updates
19:31 (IST) 21 Mar 2025
Agra, Uttar Pradesh News Today LIVE: अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

आगरा जिले में पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विनायक भोसले के नेतृत्व में सदर पुलिस, एसओजी (विशेष अभियान समूह) और निगरानी टीम द्वारा चलाये गये संयुक्त अभियान में गुरुवार को पांच पिस्तौल, पांच तमंचे, 212 कारतूस और दो लाइसेंसी हथियार (एक राइफल और एक पिस्तौल) जब्त किए गए।

18:57 (IST) 21 Mar 2025
Mainpuri, Uttar Pradesh News Today LIVE: बीजेपी की मंशा लोग समझ चुके हैं - डिंपल यादव

योगी आदित्यनाथ के बयान पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा - आस्था और धर्म का मामला निजी होता है और कहीं न कहीं जनता उन लोगों की मंशा को समझ चुकी है जो आस्था और धर्म के मामले का इस्तेमाल कर वोट हासिल करना चाहते हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि उत्तर प्रदेश की जनता जागरूक है और आने वाले समय में ऐसी सरकार को वोट देगी जो रोजगार देगी, स्वास्थ्य सुविधाएं चलाएगी, सड़कें बनाएगी और जो भ्रष्टाचार को रोकेगी...

18:45 (IST) 21 Mar 2025
Uttar Pradesh News Today LIVE: अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आस्था ही नहीं- योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि आस्था की वजह से अयोध्या में देश और दुनिया से उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आजीविका का भी आधार बन रही है। अयोध्या दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां शीतल पेय बॉटलिंग संयंत्र की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश और दुनिया से आने वाले श्रद्धालु अयोध्या को देखने के लिए उत्सुक हैं।

18:36 (IST) 21 Mar 2025
Ghazipur, Uttar Pradesh News Today LIVE: दो लोगों की गोली मार कर हत्या

गाजीपुर जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना खानपुर थानाक्षेत्र के उचौरी भैरोपुर गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सिधौना गांव के रहने वाले अमन चौहान (20) और अनुराग सिंह उर्फ मोनू (27) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि अधिकारियों को शुक्रवार दोपहर घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया, “ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।”

17:43 (IST) 21 Mar 2025
Jhansi, Uttar Pradesh News Today LIVE: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, हत्या का अंदेशा

झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव उसके कमरे से बरामद किया गया है। पुलिस को संदेह है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मामले में महिला के पति और उसके एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक (नगर) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया बृहस्पतिवार देर रात मिली सूचना के आधार पर लक्ष्मीगेट क्षेत्र में रहने वाली संगीता अहिरवार (36) का शव उसके घर से बरामद किया गया। सिंह ने बताया कि महिला के गले व आंखों के पास चोट के निशान भी थे। 

17:20 (IST) 21 Mar 2025
UP News Today LIVE: पेट दर्द होने पर युवक ने यूट्यूब देखकर खुद की सर्जरी की, डॉक्टरी इलाज के बाद सेहत सुधरी

मथुरा-वृंदावन के एक युवक ने पेट दर्द होने पर यूट्यूब से सीखी गई तकनीक का उपयोग करके खुद सर्जरी करने का प्रयास किया लेकिन उसे अस्पताल की शरण लेनी पड़ी। अब कथित तौर पर वह ठीक हो रहा है। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के सुनरख गांव निवासी राजा बाबू (32) ने मंगलवार को बाजार से खरीदे गए ‘सर्जिकल ब्लेड’,‘स्टिच कॉर्ड’ और सुइयों का उपयोग करके अपने पेट को काटा और सिल दिया था।

बुधवार को जब उसकी हालत बिगड़ गई तो उसके भतीजे राहुल ने उसे वृंदावन संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। संयुक्त जिला अस्पताल चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। लेकिन वहां जाने के बजाए राजा बाबू अपने घर पहुंच गया। उसके भतीजे से सम्पर्क करने पर उसने युवक की हालत पहले से बेहतर बताई है।

17:16 (IST) 21 Mar 2025
UP News Today LIVE: दामाद की मौत के बाद बीमा के कागजात लेने पहुंचे ससुर की हत्‍या

मथुरा जिले के छाता थाना इलाके में अपने दामाद की मौत के बाद उसके बीमा के कागजात लेने बेटी के घर आए एक व्‍यक्ति (ससुर) की उसकी बेटी के जेठ और सास ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके शुक्रवार को अदालत में पेश किया और अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।

17:12 (IST) 21 Mar 2025
UP News Today LIVE: मथुरा के मगोर्रा थाने का दरोगा महिला SI से दुष्कर्म के प्रयास में गिरफ्तार

मथुरा जिले के मगोर्रा थाने में एक पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा) के खिलाफ कथित तौर पर एक महिला उपनिरीक्षक के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता के आरोप के हवाले से बताया कि मगोर्रा थाने के दरोगा मोहित राणा बुधवार रात शराब के नशे में महिला दरोगा के कमरे में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पुलिस के मुताबिक जब महिला दरोगा ने विरोध किया तो वह जबर्दस्ती करने पर उतर आया। महिला दरोगा ने आरोपी को धक्का देकर किसी तरह इज्जत बचाई। 

16:58 (IST) 21 Mar 2025
UP News Today LIVE: सौरभ राजपूत हत्याकांड के तार तांत्रिक क्रिया से जुड़ते नजर आ रहे

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड के तार तांत्रिक क्रिया से जुड़ते नजर आ रहे हैं। हत्या की जांच में एक नया मोड़ आया है, जिसमें उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला द्वारा तांत्रिक अनुष्ठान किये जाने का शक गहरा गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक तंत्र-मंत्र के दावों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों का आरोप है कि साहिल का अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के प्रति जुनून था। सौरभ की मां रेणु देवी ने दावा किया है कि उनके बेटे की हत्या के पीछे तांत्रिक अनुष्ठान मुख्य कारण थे। उनका दावा है कि मुस्कान और साहिल दोनों ही इसमें शामिल थे।

16:10 (IST) 21 Mar 2025
UP News Today LIVE: हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

अलीगढ़ में अज्ञात बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी। हिस्ट्रीशीटर होली में जमानत पर रिहा होकर घर आया था।

16:00 (IST) 21 Mar 2025
Uttar Pradesh News Today LIVE: भुवनेश्वर पहुंचे ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भुवनेश्वर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान का 17 मार्च को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

12:58 (IST) 21 Mar 2025
UP News Today LIVE: संभल में विवादित ढांचा के चारो ओर पुलिस का पहरा

जुमे की नमाज को देखते हुए संभल में विवादित ढांचा (जामा मस्जिद) के चारो तरफ पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

12:25 (IST) 21 Mar 2025
Uttar Pradesh News Today LIVE: युवा उद्यमियों को योगी की सौगात

अयोध्या में आयोजित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) के अंतर्गत अयोध्या मण्डल के युवा उद्यमियों को ऋण वितरण किया।

10:50 (IST) 21 Mar 2025
Uttar Pradesh News Today LIVE: नीतीश कुमार को लेकर बोले अवधेश प्रसाद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रगान को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है, "जिस तरह से एक तरफ राष्ट्रगान हो रहा है और दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बात कर रहे हैं, हाथ से इशारा कर रहे हैं। ये बहुत ही निंदनीय है। पता नहीं बिहार के मुख्यमंत्री किस भाव में थे। उन्हें देश की आज़ादी की जानकारी नहीं है, इसलिए ये राष्ट्रगान का अपमान है।"

10:38 (IST) 21 Mar 2025
UP News Today LIVE: योगी ने प्रभु राम के किए दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के राम मंदिर में पूजा-अर्चना की।

10:25 (IST) 21 Mar 2025
UP News Today LIVE: हनुमान गढ़ी में योगी ने की पूजा अर्चना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर हैं। जहां उन्होंने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

09:55 (IST) 21 Mar 2025
UP News Today LIVE: सीएम ने पाटेश्वरी मंदिर में की पूजा अर्चना

सीएम योगी ने पाटेश्वरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने बलरामपुर में गौशाला में गायों को चारा खिलाया।