Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दिल्ली (Delhi) में प्रवेश से पहले कांग्रेस (Congress) नेता जगदीश टाइटलर (Jagdish Tytler) ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में हिस्सा नहीं लेंगे। जगदीश टाइटलर ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का मिशन अधिक महत्वपूर्ण है और इसीलिए मैंने भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। हाल ही में जगदीश टाइटलर ने दिल्ली पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की बात कही थी।

जगदीश टाइटलर (Jagdish Tytler) का बयान

जगदीश टाइटलर (Jagdish Tytler) ने इस हफ्ते की शुरुआत में मीडिया को बताया था कि वह भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेंगे। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा को भाजपा के कई नेताओं भारत तोड़ो यात्रा कहा था। जगदीश टाइटलर (Jagdish Tytler) ने शनिवार को दिल्ली यात्रा की तैयारी के लिए एक बैठक में भी भाग लिया था। लेकिन शुक्रवार उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि वह यात्रा में हिस्सा नहीं लेंगे। जगदीश टाइटलर (Jagdish Tytler) ने कहा कि मैं यात्रा में भाग नहीं लूंगा। मुझे लगता है कि राहुल गांधी का मिशन किसी और मिशन से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

बीजेपी (BJP) ने बनाया था मुद्दा

जगदीश टाइटलर (Jagdish Tytler) के यात्रा में शामिल होने के बाद इसे भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मुद्दा बनाया था। भाजपा (BJP) ने कहा था कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में शामिल व्यक्ति को कांग्रेस अपनी यात्रा में शामिल कर रही है। यह कांग्रेस की भारत तोड़ो यात्रा है। यात्रा पर चर्चा करने के लिए इस सप्ताह हुई बैठक में मौजूद कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि हम बहुत स्पष्ट हैं कि अगर कोई व्यक्ति अपराधी है, अगर उन्हें दोषी ठहराया गया है, तो हम संज्ञान लेंगे।

पार्टी हमेशा कार्रवाई करेगी। एक पूर्व सांसद के रूप में टाइटलर बैठक में शामिल हुए थे और भाजपा इसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मुद्दा बना रही है। यह पहली बार नहीं है। अब लोग भी समझ गए हैं कि यह कोई मसला नहीं है। वह पूर्व मंत्री हैं, कार्यकर्ता भी उनके साथ हैं। हम (उन्हें) कोई बड़ा पद या कुछ भी ऑफर नहीं कर रहे हैं।