प्रभु रामलला के दर्शन के लिए सीमा हैदर 645 किमी पैदल चलकर अयोध्या जाएंगी। इसके लिए सीमा ने योगी सरकार से इजाजत मांगी है। सचिन के प्यार के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर खुद को हिंदू धर्म को मानने वाला बताती है। कई मौकों पर उनकी भक्ति में डूबी हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। वे खुद को कृष्ण भक्त बताती हैं। अभी 14 फरवरी को वे सुंदरकांड का पाठ करती हुई नजर आई थीं। उनकी वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुई थी।

सीमा हैदर ने अपना लिया है हिंदू धर्म

सीमा हैदर कहती हैं कि उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है। उनका दावा है कि पाकिस्तान में रहते हुए भी वे हिंदू त्योहारों को चुपके से सेलिब्रेट करती थीं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वे अब खुद को एक हिंदू बताती हैं। बता दें कि सचिन के प्यार की खातिर सीमा हैदर अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते से हुए अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई थीं। वे यहां नोएडा में सचिन के साथ रह रही थीं। उस वक्त सीमा हैदर काफी चर्चा में आ गई थीं। अब सीमा हैदर ने कहा है कि वे पैदल चलकर अयोध्या दर्शन के लिए जाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने योगी सरकार से परमिशन मांगी है।

सीमा हैदर ने अयोध्या दर्शन के लिए कई बार इच्छा जाहिर की है। अब उन्होंने इसके लिए योगी सरकार से इजाजत मांगी है। अब देखना है कि योगी सरकार सीमा हैदर को रामलला के दर्शन के लिए पैदल जाने की इजाजत देती है या नहीं।

सीमा हैदर के वकील उन्हें भारतीय नागरिकता दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके वकील एपी सिंह ने कहा है कि सीमा के अयोध्या जाने के लिए कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।

सीमा का कहना है कि वे सचिन और पूरे परिवार के साथ रामलला के दर्शन के लिए जाना चाहती हैं। वे ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव से अयोध्या तक लगभग 645 किमी पैदल ही जाना चाहती हैं।

ऐसे में अगर सीमा को अयोध्या पैदल जाने की परमिशन मिल जाती है तो उन्हें कई दिनों तक पैदल ही चलना होगा। वे अपने वकील एपी सिंह को मुंहबोला भाई बताती हैं। वकील एपी सिंह का कहना है कि सीमा कानूनी तरीके से पैदल अयोध्या जाएंगी। फिलहाल प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।