Vidhan Sabha Election Result 2018: 5 राज्यों में हुए विधानसभा के नतीजों में भाजपा के लिए कोई भी अच्छी खबर नहीं दिखी। मध्य प्रदेश में जहां शिवराज अपनी इस्तीफा दे चुके हैं तो वहीं राजस्थान में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं छत्तीसगढ़ में रमन सिंह हार की जिम्मेदारी ले चुके हैं। इन तीनों ही राज्य में न सिर्फ स्टार प्रचारकों बल्कि  पीएम मोदी ने भी जमकर प्रचार प्रसार किया था। ऐसे में एक सवाल ये उठता है कि पीएम मोदी और राहुल गांधी की रैलियां कितनी सफल रहीं। ये आंकड़े बताते हैं कि राहुल या मोदी, कौन ज्यादा असरदार रहा।

मध्य प्रदेश:
नरेन्द्र मोदी- 10 रैलियां कर 61 सीटों पर प्रचार किया। इन 61 सीटों में से भाजपा की झोली में 30 सीटें आई हैं। यानी सक्सेस रेशियो 49% रहा।
राहुल गांधी- 21 रैलियां कर 76 सीटों पर प्रचार किया। इन 76 सीटों में से कांग्रेस की झोली में 47 सीटें आई हैं। यानी सक्सेस रेशियो 61% रहा।

राजस्थान:
नरेन्द्र मोदी- 13 रैलियां कर 108 सीटों पर प्रचार किया। इन 108 सीटों में से भाजपा की झोली में 40 सीटें आई हैं। यानी सक्सेस रेशियो 37% रहा।
राहुल गांधी- 18 रैलियां कर 31 सीटों पर प्रचार किया। इन 31 सीटों में से कांग्रेस की झोली में 16 सीटें आई हैं। यानी सक्सेस रेशियो 52% रहा।

छत्तीसगढ़:
नरेन्द्र मोदी- 4 रैलियां कर 57 सीटों पर प्रचार किया। इन 57 सीटों में से भाजपा की झोली में 09 सीटें आई हैं। यानी सक्सेस रेशियो 16% रहा।
राहुल गांधी- 20 रैलियां कर 72 सीटों पर प्रचार किया। इन 72 सीटों में से कांग्रेस की झोली में 50 सीटें आई हैं। यानी सक्सेस रेशियो 69% रहा।

किसका कितनी सीटों पर कब्जा

राजस्थान: 199 सीट
99 सीट: कांग्रेस
6 सीट: बहुजन समाज पार्टी
73 सीट: भारतीय जनता पार्टी
2 सीट: कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी)
2 सीट: भारतीय ट्राइबल पार्टी
1 सीट: राष्ट्रीय लोक दल
3 सीट: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
13 सीट: निर्दलीय

मध्य प्रदेश: 230 सीट
114 सीट- कांग्रेस
109 सीट- भारतीय जनता पार्टी
2 सीट- बहुजन समाज पार्टी-
1 सीट- समाजवादी पार्टी-
4 सीट- निर्दलीय

 

छत्तीसगढ़: 90 सीट
68 सीट: इंडियन नेशनल कांग्रेस
2 सीट: बहुजन समाज पार्टी
15 सीट: भारतीय जनता पार्टी
5 सीट: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)