पीरपैंती विधानसभा सीट पर इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। इस सीट पर भाजपा के मुरारी पासवान ने आरजेडी के राम विलास पासवान को 53107 से हरा दिया। यहां पर भाजपा और राजद दोनों ही पार्टियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। यहां 11 नवंबर 2025 को मतदान हुआ था।
Bihar Assembly Election Results
गंगा नदी के किनारे बसा पीरपैंती धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। इस प्रखंड में 89 गांव और 29 पंचायतें शामिल हैं। यहां के लोगों की आजीविका मुख्य रूप से कृषि, मछली पालन, व्यापार और परिवहन पर आधारित है। उपजाऊ भूमि और नदी तट का यह क्षेत्र न केवल आर्थिक दृष्टि से समृद्ध है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।
पीरपैंती विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम
| क्रम संख्या | उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
| 1 | मुरारी पासवान | बीजेपी | 140608 |
| 2 | राम विलास पासवान | आरजेडी | 87501 |
| 3 | घनश्याम दास | जन सुराज | 5644 |
Bihar Election Commission Result 2025
पीरपैंती के 2020 के विधानसभा चुनाव का हाल
| क्रम संख्या | उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
| 1 | ललन कुमार | बीजेपी | 96229 |
| 2 | राम विलास पासवान | आरजेडी | 69210 |
| 3 | अमन कुमार | निर्दलीय | 12720 |
पीरपैंती विधानसभा सीट का गठन 1951 में हुआ था और पहला चुनाव 1952 में आयोजित हुआ। शुरुआती दशकों में इस सीट पर कांग्रेस का वर्चस्व कायम रहा, लेकिन वर्ष 2000 के बाद से यहां राजद और भाजपा के बीच बारी-बारी से सत्ता बदलती रही है। यह सीट अब मुख्य रूप से इन्हीं दो दलों के बीच मुकाबले के लिए जानी जाती है। 2015 में राजद के रामविलास पासवान ने जीत दर्ज की थी, जबकि 2020 में भाजपा के लल्लन कुमार पासवान ने उन्हें पराजित कर सीट पर कब्जा किया।
पीरपैंती के 2015 के विधानसभा चुनाव का हाल
| क्रम संख्या | उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
| 1 | राम विलास पासवान | आरजेडी | 80058 |
| 2 | ललन कुमार | बीजेपी | 74914 |
| 3 | हीरालाल पासवान | सीपीआई | 4622 |
2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी लल्लन कुमार पासवान को 96,229 वोट, जबकि राजद उम्मीदवार रामविलास पासवान को 69,210 वोट मिले थे। इस बार राजद से रामविलास पासवान ही हैं मैदान में जबकि बीजेपी ने मुरारी पासवान को उम्मीदवार बनाया है। आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबला और भी रोचक हो गया है। 2020 में यहां 3,25,919 पंजीकृत मतदाता थे, जो 2024 लोकसभा चुनाव तक बढ़कर 3,53,124 हो गए। इस क्षेत्र में अनुसूचित जाति के मतदाता 13.31%, अनुसूचित जनजाति के 11.65%, और मुस्लिम मतदाता 11.7% हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 2025 में पीरपैंती की जनता फिर भाजपा पर भरोसा जताती है या राजद को मौका देती है।
