Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने यूपी के बाहुबली नेता अमरमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री को महराजगंज सीट से टिकट दिया था। लेकिन अगले ही दिन उनका टिकट काट दिया गया। बता दें कि शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने भी इससे पहले तनुश्री को महराजगंज से अपना उम्मीदवार बनाया था। फिलहाल कांग्रेस ने अब महाराजगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद हर्षवर्धन की बेटी सुप्रिया श्रीनेत को अपना उम्मीदवार बनाया है। बताया जा रहा है कि पार्टी में विरोध के चलते कांग्रेस ने तनुश्री का टिकट काटा है।
कौन हैं तनुश्री त्रिपाठी: बता दें कि महराजगंज से शिवपाल यादव की पार्टी से लोकसभा उम्मीदवार तनुश्री त्रिपाठी पूर्व मंत्री और बाहुबली नेता अमरमणि त्रिपाठी की बेटी हैं। अमरमणि त्रिपाठी फिलहाल मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में दोषी हैं और वर्तमान में जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि तनुश्री ने लंदन और दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में अपने भाई अमनमणि त्रिपाठी के लिए प्रचार किया था। बता दें कि अमनमणि वर्तमान में नौतनवां से निर्दलीय विधायक हैं।
National Hindi News Today LIVE: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कांग्रेस ने अब किसे दिया टिकट: बता दें कि तनुश्री का टिकट काटने के बाद कांग्रेस ने उनकी जगह सुप्रिया श्रीनेत को उम्मीदवार बनाया है। गोरखपुर की रहने वाली सुप्रिया पूर्व पत्रकार हैं। उनके पिता हर्षवर्धन महाराजगंज से पूर्व सांसद और कांग्रेस के कद्दावर नेता थे। हर्षवर्धन का निधन 2016 में हो गया था। बताया जा रहा है कि हाल ही में सुप्रिया ने प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की थी।
[bc_video video_id=”6013759573001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कांग्रेस ने किया था विरोध: बताया जा रहा है कि अमरमणि की बेटी को महराजगंज से टिकट दिए जाने के बाद से ही कांग्रेस के अंदर विरोध के सुर उठने लगे थे। इसके अलावा तनुश्री को शिवपाल की पार्टी ने पहले ही अपना उम्मीदवार बनाया था। ऐसे में कांग्रेस द्वारा तनुश्री को टिकट देने पर काफी विवाद हो रहा था।