देशद्रोह का आरोप झेल रहे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र कन्हैया कुमार ने कहा कि अगर जेएनयू छात्र संघ कहेगा तो पश्चिम बंगाल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में प्रचार करूंगा। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, ‘वह एक वाम कार्यकर्ता हैं। एक वाम कार्यकर्ता के तौर पर वह स्वाभाविक तौर पर प्रचार करेंगे। यह अक्सर कहा जाता है कि युवा वाम मोर्चा की तरफ आकर्षित नहीं होते। उन्हें जेएनयू में शुक्रवार (4 मार्च) को हुई सभा के बारे में क्या कहना है?’ कन्हैया भाकपा की छात्र शाखा एआईएसएफ के सदस्य हैं।

भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से मांग की जा रही है कि कन्हैया चुनाव प्रचार करें। राजा ने कहा, ‘एक छात्र कार्यकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर वह हमारे लिए प्रचार कर सकते हैं। कई जगहों से मांग की जा रही है कि वह प्रचार करें। हमें देखना होगा कि इस पर कैसे काम किया जाए।’ आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अप्रैल और मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Read Also:

Blog: एक साधारण भाषण से क्यों हीरो बना कन्हैया

JNU में लहराते तिरंगे के बीच कन्हैया संग गूंजे जयहिंद के साथ आजादी के नारे

सरकार के खिलाफ बोलेंगे तो वे फर्जी वीडियो जारी करेंगे, कंडोम गिनवाएंगे- JNU में कन्हैया की स्पीच की 10 बातें