देश में मंदिर-मस्जिद को लेकर इन दिनों राजनीति जोरों पर है। इसी पर एआईएमआईएम के मुखिया असादुद्दीन ओवैसी ने गुजरात चुनाव को देखते हुए वहां अपनी राजनीति चमकाने पहुंच गए हैं। उन्होंने भाजपा- आरएसएस से सवाल पूछते हुए कहा कि अशोका ने हजारों लोगों की मारा, उनकी बात ये लोग क्यों नहीं करते, ये बस मुगलों की बात करते हैं। ताजमहल के नीचे मस्जिद होने की बात कही जाती है। मैं कहना चाहता हूं कि आज पीएम भी जहां रहते हैं उसके नीचे भी एक मस्जिद है।
गुजरात के सूरत में एक रैली को संबोधित करते हुए कह कि आज हमारे देश में आज कुछ भी गलत होता है या फिर गलत हुआ है उसे लेकर आज कहा दिया जाता है कि ये मुगलों की वजह से हुआ। मुगलों को मुसलमानों से जोड़कर देखा जाता है। मैं कहना चाहता हूं कि मुगलों का मुसलमानों से कोई मतलब नहीं है। हमारा मतलब तो केवल सूफियों से हैं जिन्होंने भारत में इस्लाम को लाया।
आगे उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि संध को हर मस्जिद के नीचे मंदिर दिखाई देता है क्योंकि वे लोग मुगलों को मुसलमानों से जोड़कर देखते हैं। आज मैं ये दावा करता हूं कि जहां भारत के पीएम नरेंद्र मोदी रहते हैं। अगर वहां पर भी खुदाई कराई जाए तो एक मस्जिद मिलेगी।
भारत का इतिहास मुगलों से नहीं शुरू होता: ओवैसी ने कहा कि भारत का इतिहास मुगलों से भी कई हजार साल पुराना है। 50 हजार साल पहले अफ्रीका से लोग आए थे। फिर 30 हजार साल पहले ईरान से किसान आए थे और फिर इसके बाद लोग आते गए तो भारत बना।
कांग्रेस पर निशाना साधा: ओवैसी ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधाते हुए कहा कि अब आप लोग कांग्रेस का साथ छोड़ दीजिए। उसका वजूद खत्म हो चुका है। कांग्रेस कभी- भी भाजपा और मोदी का मुकाबला नहीं कर सकती है और पूरा भारत जनता है कि अगर कोई पूरे देश में कोई भी पार्टी भाजपा का मुकाबला कर सकती है तो वह मजलिस है। आगे उन्होंने कहा 25 साल से भाजपा यहां सत्ता में है। यहां कभी मजलिस ने चुनाव नहीं लड़ा है, लेकिन अब आकर सारा खेल समझ गया हूं। कांग्रेस और भाजपा का टांका भिड़ा हुआ है। कांग्रेस को वोट देने का मतलब है भाजपा को वोट देना है।