Himachal Pradesh Assembly Election 2022 : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दल जोर आजमाइश में लगे दिख रहे हैं। 12 नवंबर को प्रदेश में मतदान होना है लेकिन मतदान से ठीक पहले कांग्रेस को झटका लगता दिख रहा है। खबर के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर सहित राज्य के कई कांग्रेस नेता और सदस्य 7 नवंबर को भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी के कुल 26 नेताओं का वोटिंग के ठीक पहले शामिल हो जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा “मिलकर करेंगे काम”
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए इन नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं ने भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी सुधन सिंह की मौजूदगी में भाजपा जॉइन की है। इस दौरान इन नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हम भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए मिलकर काम करेंगे।
इन नामों में चमन लाल, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव मुनीश मंडला, बालकृष्ण बॉबी, सुनील शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, संदीप समता और रवि भी सोमवार को ही भाजपा में शामिल हुए. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इन सभी का भाजपा में स्वागत किया इस दौरान उन्होंने कहा कि आइए हम भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए मिलकर काम करें।
किस किस का नाम है लिस्ट में शामिल
भाजपा से हाथ मिलाने वाले इन नेताओं में कई नाम शामिल हैं। भाजपा से हाथ मिलाने वाले कांग्रेसी नेताओं में पार्टी के के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर का भी नाम है। साथ ही पूर्व सचिव आकाश सैनी, पूर्व पार्षद राजन ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित मेहता, मेहर सिंह कंवर, युवा कांग्रेस राहुल नेगी, जय मां शक्ति सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर, नरेश वर्मा, चमयाना वार्ड सदस्य योगेंद्र सिंह, टैक्सी यूनियन सदस्य राकेश चौहान, इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज शिमला के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र शर्मा, राहुल रावत, सोनू शर्मा, अरुण कुमार, शिवम कुमार, गोपाल ठाकुर के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। हिमाचल में एक चरण में पूरे प्रदेश में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को चुनावी नतीजे आएंगे।