उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि राज्य की 12 विधानसभा सीटों के लिए होने जा रहे उपचुनाव में उनकी पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा को अकेले टक्कर दे सकती है, क्योंकि अन्य विपक्षी पार्टियां डरी हुई हैं। बब्बर ने रविवार को ‘भाषा’ से बातचीत में कहा कि ईमानदारी से देखें तो अगर कोई पार्टी भाजपा से उपचुनाव में लड़ सकती है तो वह केवल कांग्रेस है। बाकी पार्टियां तो घबरायी हुई नजर आ रही हैं। कांग्रेस पूरी गंभीरता से संघर्ष कर रही है और जमीन से जुड़े लोग अब धीरे-धीरे कांग्रेस की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा- मुर्ख नहीं है प्रदेश की जनता :  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह बयान हमीरपुर तथा प्रदेश की 11 अन्य विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर दिया है। हमीरपुर में 23 सितंबर को जबकि बाकी 11 सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के झूठे वादों, प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था, महिलाओं में असुरक्षा की भावना तथा बच्चों के प्रति हो रहे अपराधों को उपचुनाव में मुद्दा बनाएगी। प्रदेश के लोग मूर्ख नहीं हैं, वह भी सब कुछ देख रहे हैं।

National Hindi News, 22 September 2019 LIVE Updates: देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रियंका के सवालों से खुद को जोड़ रही जनता :  पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जिक्र करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर भाजपा को किसी नेता से डर है तो वह प्रियंका ही हैं, क्योंकि भाजपा प्रियंका की ओर से उठाए गए किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पा रही है। सबसे अहम बात यह है कि लोग प्रियंका की ओर से उठाये जाने वाले सभी मुद्दों से खुद को जोड़ रहे हैं।

Uttar Pradesh Rains, Weather Forecast Today Live Updates: उत्तर प्रदेश में आई बाढ़ की खबरों के लिए क्लिक करें

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने योगी को कहा ज्ञान हासिल करनी अच्छी बात है: भारतीय प्रबंधन संस्थान-लखनऊ में आयोजित ‘मंथन’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रियों के शामिल होने पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी उम्र में ज्ञान हासिल करना अच्छी बात है, लेकिन प्रदेश के लोगों का भाग्य अर्धज्ञानी मंत्रिमंडल के साथ तालमेल बैठाने में लटका हुआ है।