BSP Chief Mayawati: बसपा प्रमुख मायावती की भतीजी द्वारा दर्ज कराए गए मामले में कोर्ट के निर्देश के बाद गुरुवार को हापुड़ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष और उनके छह परिवार के सदस्यों के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पीटीआई के मुताबिक, शिकायतकर्ता के वकील राजीव शर्मा ने बताया कि महिला ने 9 नवंबर 2023 को हापुड़ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी के बेटे विशाल से शादी की थी। शर्मा ने कहा कि शादी के बाद से ही आरोपी परिवार ने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर पार्टी का टिकट, 50 लाख रुपये नकद और दहेज के रूप में एक फ्लैट की मांग की।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की शादी 9 नवंबर 2023 को हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी और बसपा से पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे श्रीपाल सिंह के बेटे विशाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने पीड़िता से 50 लाख रुपये नकद और गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक फ्लैट की मांग शुरू कर दी थी।

FIR के मुताबिक पीड़िता एलिस ने आरोप लगाते हुए कहा कि 9 नवंबर 2023 को उसकी शादी विशाल पुत्र श्रीपाल से नई दिल्ली के होटल हयात में धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से ही पति विशाल, ससुर श्रीपाल सिंह, सास पुष्पा देवी, जेठ भूपेन्द्र उर्फ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवनी और मौसा ससुर अखिलेश ने दहेज की मांग शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक ससुराल वाले गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक फ्लैट और 50 लाख रुपए की की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि मायावती बहुजन समाज पार्टी की कर्ताधर्ता है और उनके पास बहुत पैसे हैं। इसलिए एक फ्लैट और 50 लाख रूपए की व्यवस्था कर दो। मना करने पर पीड़िता के साथ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

NDA के इस दल की BJP से चल रही खटपट, गठबंधन में पड़ सकती है दरार, इन मुद्दों पर दोनों एक दूसरे के खिलाफ

इतना ही नहीं पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उकसा पति बॉडी बिल्डिंग के लिए एस्ट्रॉयड का इंजेक्शन लेता है, जिसकी जानकारी उसके परिवार वालों को थी, लेकिन उसे नहीं बताया गया। एस्ट्रॉयड का इंजेक्शन लेने की वजह से वह नपुंसक हो गया था। जिसकी वजह से वह अब अलग रहता है। जिस कारण पीड़िता का वैवाहिक जीवन बर्बाद हो चुका है। इसके अलावा भी FIR में ससुराल वालों के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाए गए हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली हापुड़ में BNS की धारा 85, 316, 318, 111, 115, 74, 75, 76, 64, 351, 352 w 3/4, 173 (4) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कोतवाली मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

नक्सलियों ने शांति वार्ता की पेशकश की, जानिए 20 साल पहले की वो घटना क्या थी; जिसमें 11 माओवादी शामिल हुए और 4 दिन तक चला मंथन

तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर आई सामने, जानिए NIA ने अपने पहले बयान में क्या कहा