बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में लगे सभी राजनीतिक दलों के नेता जमीन पर खूब पसीना बहा रहे हैं। ताबड़तोड़ रैलियां, रोड शो और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। दूसरी ओर, आभासी दुनिया में भी ये दल और नेता अपने समर्थकों तक अपना संदेश पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फेसबुक पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इंटाग्राम पर सभी नेताओं से आगे हैं। एक्स पर लोकप्रियता के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री सभी अपने युवा प्रतिद्वंद्वियों को मात देते दिख रहे हैं। सभी मंचों के आंकड़ों के मुताबिक नीतीश कुमार सबसे बड़े प्रभावक हैं। राजनीतिक दलों की बात करें तो फेसबुक और इंटाग्राम पर भाजपा बिहार अन्य दलों से आगे है जबकि एक्स पर लोगों को जोड़ने में राजद ने सभी को पीछे छोड़ रखा है। पार्टियों की बात करें तो भाजपा बिहार की डिजिटल पहुंच सबसे ज्यादा है, जबकि राजद और कांग्रेस अब भी सोशल मीडिया के मैदान में पीछा करते दिख रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर चिराग सबसे आगे: इंस्टाग्राम के आंकड़ों के अनुसार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान बिहार के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्हें 37 लाख लोग पंसद करते हैं। दूसरे स्थान पर तेजस्वी यादव (राजद) हैं जिनके 12 लाख प्रशंसक हैं, जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को 1.80 लाख लोग पसंद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंटाग्राम पर कोई आधिकारिक खाता नहीं मिला।
जब बिना टिकट एसी ट्रेन में पकड़े गए थे लालू यादव के सास-ससुर, रेलवे अधिकारी ने लगा दिया था जुर्माना
फेसबुक पर तेजस्वी यादव का जलवा: फेसबुक पर तेजस्वी यादव को 32.2 लाख लोग पसंद करते हैं, जो किसी भी नेता से सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (22 लाख) हैं, जबकि भाजपा नेता सम्राट चौधरी (24 लाख) उनसे थोड़ा आगे हैं। चिराग पासवान के फेसबुक पेज को 10 लाख लोगों ने पसंद किया है।
एक्स पर नीतीश कुमार का दबदबा कायम: एक्स (पूर्व ट्विटर) पर सबसे लोकप्रिय नेता नीतीश कुमार हैं। उनके 90 लाख प्रशंसक हैं — जो बिहार के किसी भी नेता से कई गुना अधिक है। उनके बाद तेजस्वी यादव (54.0 लाख), चिराग पासवान (10 लाख) और सम्राट चौधरी (1.20 लाख) का स्थान है।
इंस्टाग्राम पंसद करने वाले: तेजस्वी यादव (राजद) – 12 लाख, सम्राट चौधरी (भाजपा)- 1.80 लाख, चिराग पासवान (लोजपा रामविलास)- 37 लाख, भाजपा बिहार – 7.89 लाख, जद (एकी)- 3.27 लाख, राजद – 1.32 लाख, बिहार कांग्रेस – 3.01 लाख
एक्स पसंद करने वाले: नीतीश कुमार – 90 लाख, तेजस्वी यादव – 54.0 लाख, सम्राट चौधरी – 1.20 लाख, चिराग पासवान – 10.0 लाख, भाजपा बिहार – 7.10 लाख, जद (एकी)- 3.23 लाख, राजद – 11.0 लाख, कांग्रेस बिहार – 1.73 लाख
‘6 सीट नहीं दी न, अब 36 देकर चुकाएंगे…’, AIMIM नेता ने तेजस्वी को दी चेतावनी
प्रशांत किशोर: फेसबुक – 1.56 लाख, एक्स – 7.25 लाख
फेसबुक पेज पसंद करने वाले: नीतीश कुमार- 22.0 लाख, तेजस्वी यादव – 32.2 लाख, सम्राट चौधरी- 24.0 लाख, चिराग पासवान- 10.0 लाख, भाजपा बिहार – 15.0 लाख, जद (एकी)- 11.0 लाख, राजद – 13.0 लाख, कांग्रेस बिहार – 10.0 लाख
