Subrat Pathak on Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj) से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद सुब्रत पाठक (Subrat Pathak) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसा है। भाजपा सांसद ने कहा कि अच्छा हो कि राहुल गांधी, योगी बन जाएं, अभी वो योगी बन भी सकते हैं, क्योंकि अभी उनकी शादी नहीं हुई है। इससे उनका भी भला होगा और देश का भी भला होगा।
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक(Subrat Pathak) ने कहा कि जहां तक बात राहुल को योगी बनाने की है तो यह योगी मॉडल का प्रभाव है। यही वजह है कि योगी मॉडल की चर्चा दूर-दूर तक है। राहुल गांधी की दाढ़ी को लेकर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि राहुल गांधी इस वक्त सद्दाम जैसी दाढ़ी रखाए घूम रहे हैं। इससे कुछ होने वाला नहीं है।
सुब्रत पाठक बोले- भारत टूटा हुआ नहीं है
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर भाजपा सांसद ने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत कोई टूटा हुआ नहीं है। पाठक ने कहा कि अगर इनको भारत को जोड़ना होता तो यह (राहुल गांधी) इस्लामाबाद या अफगानिस्तान से अपनी यात्रा शुरू करते।
राहुल गांधी फेल हुआ ब्रांड: सुब्रत पाठक
पाठक ने कहा कि बाकी भारत तो जुड़ा हुआ है। कोई टूटा हुआ नहीं है। यह कांग्रेस की विपक्ष जोड़ो यात्रा है। उन्होंने कहा कि इस वक्त कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं बचा है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को फेल हुआ ब्रांड बताया। राहुल गांधी स्थिति वैसी ही जैसी पुरानी शराब बोतल वही।
वहीं बुधवार (28 दिसंबर, 2022) को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से केंद्र सरकार को बहुत दिक्कत है। मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) देश में उनके (बीजेपी) द्वारा बनाए जा रहे नफरत के माहौल के खिलाफ लड़ने की एक कोशिश है।
खड़गे ने कहा था बीजेपी के पास एक बहुत बड़ी वाशिंग मशीन है, जो बड़े से बड़ा दाग भी साफ कर सकती है। उन्होंने कहा कि जब लोगों को इस मशीन में डाला जाता है तो वे पाक-साफ निकलते हैं। खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सबको मिलकर लड़ना होगा। यह केंद्र में झूठों की सरकार है।