Bhagalpur Vidhan Sabha Seat Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भागलपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के रोहित पांडेय ने कांग्रेस के अजित शर्मा को 13474 वोटों से हरा दिया। इस सीट पर पिछले चुनाव में भी दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें कांग्रेस के अजित शर्मा ने भाजपा के रोहित पांडेय को करीब 1,100 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। इस बार भी दोनों उम्मीदवारों के बीच फिर से दिलचस्प जंग देखने को मिला।

Bihar Assembly Election Results

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशियों की स्थिति अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है। चुनाव प्रचार 9 नवंबर तक चलेगा, 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। पूरे जिले में इस सीट को सबसे रोमांचक मुकाबले वाली सीटों में से एक माना जा रहा है।

भागलपुर विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम

क्रम संख्याउम्मीदवारपार्टीकुल वोट
1रोहित पांडेयभाजपा100770
2अजीत शर्माकांग्रेस 87296
3अभय कांत झाजन सुराज 3251

Bihar Election Commission Result 2025

भागलपुर सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव का हाल

क्रम संख्याउम्मीदवारपार्टीकुल वोट
1अजित शर्माभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस65502
2रोहित पांडेयभाजपा64389
3राजेश वर्मालोजपा20523

इस बार भी कांग्रेस के अजित शर्मा और भाजपा के रोहित पांडेय अपने-अपने सामाजिक समीकरणों पर भरोसा कर रहे हैं। कांग्रेस एम-वाई (मुस्लिम-यादव) और पचपौनिया मतदाताओं के सहारे अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी है, जबकि भाजपा वैश्य, सवर्ण और अति पिछड़े वर्गों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। दोनों दल अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए लगातार जनसंपर्क और प्रचार अभियानों को तेज कर रहे हैं।

भागलपुर सीट पर 2015 के विधानसभा चुनाव का हाल

क्रम संख्याउम्मीदवारपार्टी कुल वोट
1अजित शर्माभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस70514
2अर्जित शाश्वत चौबेबीजेपी59856
3बिजय पीडी साहनिर्दलीय15212

इस बार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज से अभय कांत झा भी चुनावी अखाड़े में उतरे हैं, जिससे मुकाबले में एक नया आयाम जुड़ गया है। बहुजन समाज पार्टी ने रेखा दास को उम्मीदवार बनाया है। कुल 12 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं और हर कोई मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहा है। ऐसे में 2025 का भागलपुर चुनाव न केवल स्थानीय बल्कि राज्यव्यापी राजनीतिक संतुलन को भी प्रभावित कर सकता है।