Ayodhya Weather Forecast: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होगा, लेकिन उससे पहले देश से लेकर विदेशों तक में इस कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को लेकर रामभक्तों से खास अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सभी लोग अपने घरों पर दीपक जलाएं और स्वच्छता अभियान चलाएं।
वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रामभक्तों का बड़ी तादाद में अयोध्या पहुंचना जारी है, लेकिन इन सबके बीच अगर आप भी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए आप के लिए वहां के मौसम को जानना बेहद जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कि IMD ने 17 जनवरी से 23 जनवरी तक अयोध्या के मौसम को लेकर क्या भविष्यवाणी की है।
जानिए अयोध्या में मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहेगा, सुबह के वक्त कोहरा रहने की उम्मीद है। साथ ही हल्की शीतलहर चल सकती है। विजिबिलिटी 500-1000m के बीच रह सकती है।
18 जनवरी के मौसम की बात करें तो इस दिन न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं अधिकतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दिन आसमान साफ रहेगा। सुबह के वक्त कोहरा पड़ सकता है। विजिबिलिटी 500-1000m के बीच रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम 17-19 डिग्री सेल्सियम रहने की संभावना है। इस दिन भी आसमान साफ रहेगा। सुबह के वक्त कोहरा पड़ सकता है। 500-1000m के बीच दृश्यता रहने की संभावना है।
20 जनवरी के मौसम को लेकर विभाग ने न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है, जबकि अधिकतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दिन बादल साफ रहेगा, लेकिन सुबह के वक्त कोहरा पड़ने की संभावना है। जबकि विजिबिलिटी 200-800m रहने की उम्मीद है।
प्राण प्रतिष्ठा के हिसाब से 21 और 22 जनवरी का दिन काफी अहम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 21 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 16-18 के बीच रह सकता है। इस दिन भी मौसम साफ रहेगा, हालांकि, सुबह के वक्त कोहरा रहने की संभावना है। 200-800m दृश्यता रहने की उम्मीद है।
22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि इसी दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगाी। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियम रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इस दिन आसमान साफ रहेगा है, लेकिन सुबह के वक्त कोहरा रहने की उम्मीद है। दृश्यता 200-800m रहने की संभावना है।
इसके अगले दिन यानी 23 जनवरी को रामभक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि, इस दिन भी मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहेगा।