Mainpuri By-Poll 2022: उत्तर प्रदेश (UP) की मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर उपचुनाव (By-Poll) को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद रिक्त हुई इस सीट पर समाजवादी पार्टी (SP) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP Supremo Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को मैदान में उतारा है। वहीं इस बीच 17 नवंबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिंपल यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (PSP Chief Shivpal Yadav) से मिलने उनके आवास पहुंचे।
शिवपाल (Shivpal Yadav) ने डिंपल यादव (Dimple Yadav) को समर्थन का किया ऐलान
इसके पहले बुधवार (16 नवंबर) को प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को समर्थन देने का ऐलान किया था। इस दौरान शिवपाल यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत सुनिश्चित करने की अपील की थी।
BJP ने रघुराज शाक्य (Raghuraj Shakya) को दिया टिकट
वहीं मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सपा प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) के सामने रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) को मैदान में उतारा है। रघुराज सिंह शाक्य शिवपाल सिंह यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। उनको बीजेपी का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि आखिर बीजेपी ने रघुराज शाक्य को उम्मीदवार क्यों बनाया है?
यूपी के बीजेपी अध्यक्ष (UP BJP Chief) भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने बताई वजह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (BJP state president Bhupendra Chaudhary) ने बताया कि उन्होंने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से रघुराज शाक्य को टिकट क्यों दिया। उन्होंने बताया कि रघुराज शाक्य बड़े नेता हैं। पिछली बार वो विधानसभा चुनाव भी लड़ना चाहते थे, लेकिन कुछ वजहों से फैसला उनके पक्ष में नहीं हो पाया। उसके बाद उन्होंने पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया और वोट मांगा था। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मैनपुरी उपचुनाव में हम जनता के पास रिपोर्टकार्ड लेकर जाएंगे।