Written by Jatin Anand

Delhi Liquor Scam Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आबकारी नीति मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के एक दिन बाद दिल्ली बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है। सोमवार को एक हुए संगठनात्मक बैठक में दिल्ली बीजेपी को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले अपने सोशल मीडिया की पहुंच को कई गुना बढ़ाने का काम सौंपा गया है। लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेगी।

14 सांगठनिक जिलों में 3000 से ज्यादा सोशल मीडिया प्रभारी

दिल्ली के 11 प्रशासनिक जिलों को भाजपा ने सांगठनिक लिहाज से 14 जिले में बांटा है। 3,000 से ज्यादा सोशल मीडिया प्रमुखों या प्रभारियों की नियुक्ति भाजपा की इन 14 जिलों में से प्रत्येक में पांच मीडिया समूहों के साथ आगे बढ़ाने योजना का हिस्सा है। पार्टी ने पारंपरिक रूप से दिल्ली में इन सोशल मीडिया समूहों को बांटा है।

70 विधानसभा सीटों के लिए 100 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप

भाजपा दिल्ली प्रदेश की बैठक में शामिल रहे एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “ये सोशल मीडिया प्रमुख पार्टी के फुटप्रिंट का ऑनलाइन विस्तार करेंगे, जैसे हमारे पन्ना प्रमुख शहर के प्रत्येक मतदान केंद्र पर ऑफ़लाइन करते हैं।” उन्होंने कहा, “शहर में लगभग 13,700 मतदान केंद्र हैं। अभ्यास के लिए इन्हें चार के समूहों में एक साथ रखा गया है। इसी तरह, 14 जिलों के कुल 100 व्हाट्सएप ग्रुप शहर के 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की पहुंच का विस्तार करेंगे।”

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से बढ़ा दिल्ली भाजपा का जोश

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की घटना से उत्साहित भाजपा के सूत्रों ने कहा कि पार्टी दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार पर लगातार हमले पर विचार कर रही है। वहीं दिल्ली में 2024 लोकसभा चुनाव को फोकस करते हुए जी20 शिखर सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में प्रदर्शित कर रही है। इसे लोकसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की नींव के रूप में आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

Manish Sisodia की गिरफ्तारी से Kejriwal Government की मुश्किलें बढ़ी,अब कौन पेश करेगा Budget, देखें वीडियो

भाजपा को नहीं पता था कि इतना बड़ा मुद्दा होगा

दूसरी ओर, भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के बताया कि जब साल 2021 में पहली बार दिल्ली आबकारी नीति की घोषणा की गई थी। भाजपा को यकीन नहीं था कि यह आम आदमी पार्टी या दिल्ली सरकार को घेरने के लिए इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा। भाजपा को बहुत बाद में अंदाजा हुआ कि यह आप सरकार को आड़े हाथ लेने के लिए एक बड़ा मुद्दा साबित हो सकता है। भाजपा के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी और भाजपा दिल्ली के तत्कालीन अध्यक्ष आदेश गुप्ता को 26 मार्च, 2021 को तत्कालीन उपराज्यपाल अनिल बैजल से इस बारे में पार्टी की ओर से समय मांगने के लिए कहा गया था।