-
अमेरिका की सत्ता में वापसी करते ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई ऐसे फैसले लिए जिसने पूरी दुनिया को हिला दिया। उनके इन फैसलों में से एक टैरिफ भी जिसे उन्होंने लागू कर दिया था। (Photo: Reuters)
-
इस वक्त अमेरिका के टैरिफ ने पूरी दुनिया में हलचल तेज कर दी है। अमेरिका ने दुनिया के कई देशों पर ज्यादा तो कई पर कम टैरिफ लगाया है। आइए जानते हैं किस देश को कितना देना होगा टैरिफ? (Photo: Reuters)
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरनेशनल व्यापार नीति को लेकर जो ये बड़ा कदम उठाया है उसे उन्होंने डिस्काउंडेट रेसिप्रोकल टैरिफ नाम दिया है। (Photo: Reuters)
-
वहीं, भारत को लेकर लोग असमंजस में है कि अमेरिका ने टैरिफ 26 फीसदी या 27% लगाया है। आइए जानते हैं: (Photo: AP)
-
क्यों लगाया टैरिफ?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यूएस कई देशों को सब्सिडी देता है और उनके बिजनेस को जिंदा रखने के लिए आगे बढ़ाता रहता है। लेकिन हम ऐसा क्यों कर रहे हैं? अब ये देश अपना काम खुद करें। अमेरिका का घाटा ज्यादा है जिसके चलते देश पर कुछ सालों में काफी ज्यादा कर्ज का बोझ बढ़ गया है। (Photo: AP) -
दुनिया खुद का रखे ध्यान
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि, लगातार चल रहे आर्थिक युद्ध के बीच अमेरिका एकतरफा आर्थिक समर्पण की नीति के साथ आगे नहीं बढ़ सकता है। कनडा, मैक्सिको और इतने सारे दूसरे देशों का घाटा अमेरिका नहीं चुका सकता। अमेरिका पहले ऐसा करता था लेकिन अब नहीं होगा। अमेरिका पूरी दुनिया का ख्याल रखता है, दुनिया को उनकी सेना के लिए भुगतान करते हैं। हर चीज के लिए भुगतान करते हैं जिसका भुगतान उन्हें करना चाहिए। (Photo: Reuters) अमेरिका ने सबसे ज्यादा किन देशों पर लगाया टैरिफ? यहां देखें पूरी लिस्ट -
सबसे अधिक टैरिफ वाले देश
अमेरिका ने कंबोडिया से आने वाले सामान पर सबसे ज्यादा कर लगाया है। कंबोडिया पर 49 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। इसी तरह दूसरा सबसे अधिक टैरिफ देने वाले देश लाओस होगा जिस पर अमेरिका ने 48 फीसदी टैरिफ लगाया है। मेडागास्कर पर 47%, वियतनाम 46%, म्यांमार (बर्मा) 44%, श्रीलंका 44%, बांग्लादेश, सर्बिया और बोत्सवाना पर 37 फीसदी, थाईलैंड 36%, चीन 34 फीसदी, इंडोनेशिया पर 32% का टैरिफ लगाया है। (Photo: AP) -
इसके अलावा ज्यादा टैरिफ वाले देशों की लिस्ट में स्विट्जरलैंड (31%), ताइवान (32 फीसदी), दक्षिण अफ्रीका (30%), पाकिस्तान (29%), ट्यूनीशिया (28%), कजाकिस्तान (27%) और मलेशिया (24 फीसदी) भी शामिल हैं। (Photo: AP)
-
इनपर अमेरिका ने लगाया कम टैरिफ
यूरोपीय यूनियन 20%, जापान 24%, साउथ कोरिया 25%, मलेशिया 24%, कोटे डी आइवर 21%, इजरायल 17%, फिलीपींस 17%, नार्वे 15%, जॉर्डन 20% और निकारागुआ पर 18% का टैरिफ लगाया है। (Photo: AP) -
इन देशों पर सिर्फ 10% लगा टैरिफ
अमेरिका ने दुनिया के कई देशों पर सिर्फ 10 फीसदी का टैरिफ लगाया है। इसमें यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, तुर्की, कोलंबिया, पेरू, न्यूजीलैंड, ब्राजील, चिली, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, डेमियन गणराज्य, इक्वाडोर, अर्जेंटीना, होंडुरास, सऊदी अरब, ग्वाटेमाला, मिस्र, मोरक्को, टोबैगो, त्रिनिदाद और अल सल्वाडोर शामिल हैं जिन पर सिर्फ 10 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है। (Photo: Reuters) -
भारत को 26 या 27 पर कितना लगाया?
भारत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह हम पर 52 फीसदी टैरिफ लगाते हैं लेकिन हम उन पर आधा 26 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। हालांकि, अब ट्रंप के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर का नया एनेक्सर सामने आया है जिसमें भारत पर 27 फीसदी टैरिफ की बात कही गई है। (Photo: Reuters) डोनाल्ड ट्रंप के फैसले ने उड़ा दी यूनुस सरकार नींद, बड़ी संख्या में US को क्या भेजता है बांग्लादेश?
