डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के वर्तमान और 47वें राष्ट्रपति है। उन्होंने नवंबर 2024 में कमला हैरिस को हराकर दूसरी बार चुनाव जीता और 20 जनवरी 2025 को शपथ ली। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में माइग्रेशन, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति पर जोर दिया।
इससे पहले उन्होंने साल 2017 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। वह अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख नेता है।
14 जून 1946 को जन्मे डोनाल्ड ट्रंप व्यापारी भी है। वे रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े रहे हैं और ‘द ट्रंप ऑर्गनाइजेशन’ के प्रमुख रहे। उन्होंने गगनचुंबी इमारतें, होटल, कैसिनो और गोल्फ कोर्स बनवाए, जैसे ट्रम्प टावर। रियलिटी शो ‘द अप्रेंटिस’ से मीडिया हस्ती बने। फोर्ब्स के अनुसार उनकी संपत्ति अरबों डॉलर है।
डोनाल्ड ट्रंप का परिवार
डोनाल्ड ट्रंप ने कुल तीन शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी इवाना ट्रंप से तीन बच्चे हैं: डोनाल्ड जूनियर (व्यवसायी), इवांका (पूर्व सलाहकार) और एरिक (रियल एस्टेट कार्यकारी)। दूसरी पत्नी मार्ला मेपल्स से बेटी टिफनी है। तीसरी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ सबसे छोटा बेटा बैरन है, जो न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं। ट्रंप के 10 पोते-पोतियां हैं।