-
Swara Bhasker House: स्वरा भास्कर बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं। वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं औऱ आए दिन राजनीतिक सामाजिक मुद्दे पर अपने विचार खुलकर रखती हैं। हाल ही में स्वरा ने अपने मुंबई वाले घर को रिनोवेट करवाया औऱ उसमें गृह प्रवेश भी किया। स्वरा ने गृह प्रवेश की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर कीं। देखें अंदर से कैसा है स्वरा भास्कर का यह आशियाना:
-
स्वरा भास्कर का यह घर मुंबई में है। जनवरी 2019 के बाद से स्वरा इस घर में नहीं रह रही थीं।
-
स्वरा ने घर का करीब ढाई साल तक रेनोवेशन करवाया।
-
इतने लंबे समय बाद उनका घर फिर से रहने के लिए तैयार है।
-
स्वरा के लिए उनका ये घर बेहद खास है। इसे उन्होंने अपनी कमाई से खरीदा है।
-
स्वरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह 2008 में मुंबई शिफ्ट हुई थीं तो कोई भी ढंग की सोसायटी उन्हें किराये पर मकान नहीं दे रही थी।
-
बकौल स्वरा वो और उनकी तब की रूम मेट दोनों बैचलर थीं और स्वरा तो फिल्म लाइन में ट्राय कर रही थीं। इसी कारण कई सोसाइटीज से उन्हें लौटा दिया गया।
-
हालांकि जैसे तैसे उन्हें रहने के लिए किराए पर घर मिल ही गया। उसके बाद उन्होंन ेबॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बना ली।
-
कुछ साल फिल्मों में काम करने के बाद स्वरा ने खुद का एक घर खरीदा। उसी घर में वह दोबारा से शिफ्ट हो गई हैं।
-
Photos: Swara Bhasker Twitter
